फर्जी एआई टिकट (AI Generated) 
मुंबई

AI से बने फर्जी टिकट पर रेलवे की सख्ती, 800 टीसी को विशेष प्रशिक्षण

Fake AI Train Ticket: AI से बने फर्जी टिकटों पर लगाम के लिए पश्चिम रेलवे ने टीसी का विशेष प्रशिक्षण तेज किया है। प्रशिक्षण का असर दिखा और 3 यात्री फर्जी एसी पास के साथ पकड़े गए।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: पश्चिम रेलवे में फर्जी और गलत टिकट के मामलों पर लगाम कसने के लिए टिकट जांच कर्मचारियों (टीसी) का विशेष प्रशिक्षण तेज किया गया है। कुल स्टाफ में से अब तक 800 टीसी का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है।

शेष कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी जल्द पूरा किया जाएगा। हाल के दिनों में सेंट्रल और पश्चिम रेलवे मागों पर फर्जी एसी लोकल पास और गलत टिकट के मामले बड़े हैं। एआई तकनीक से कुछ ही सेकंड में असली जैसे दिखने वाले टिकट तैयार किए जा रहे हैं।

इसी चुनौती से निपटने के लिए टीसी को फर्जी टिकट पहचान, गलत/बिना टिकट यात्रा पकड़ना और नए मोबाइल डिवाइस के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया है।

टीसी की कार्यकुशलता बढ़ाने, यात्रियों से बेहतर संवाद और सेवा स्तर सुधारने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसमें फर्जी टिकट की पहचान का विशेष प्रशिक्षण शामिल है।" विनीत अभिषेक, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, वेस्टर्न रेलवे

3 यात्रियों को फर्जी पास के साथ पकड़ा

प्रशिक्षण का असर तुरंत दिखा है। हाल ही में एसी लोकल की जांच के दौरान 3 यात्रियों को फर्जी पास के साथ पकड़ा गया, उनके मोबाइल में पास यूटीएस ऐप से न खुलकर डॉक्युमेंट फोल्डर में इमेज के रूप में मिले। क्यूआर कोड का अभाव और एक जैसे टिकट नंबर देखकर संदेह हुआ।

जांच में पास एआई से जनरेटेड पाए गए, रेलवे ने कड़ी कार्रवाई की। सुरक्षा के लिहाज से भी कदम उठाए गए हैं, पिछले वर्ष टीसी पर हमले की घटना के बाद जेडआर टीआई, उदयपुर में फाउंडेशन कोर्स के तहत बुनियादी सुरक्षा प्रशिक्षण दिया गया, आरपीएफ के साथ फोर्टस चेक के दौरान संयुक्त प्रशिक्षण भी कराया गया। इसके साथ ही कुम्भ मेला को देखते हुए यात्रियों से बेहतर व्यवहार के लिए सॉपट स्किल्स टेनिग दी जा रही है।

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?