Western Railway Special Trains (फोटो- सोशल मीडिया) 
मुंबई

पश्चिम रेलवे की 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े: मुंबई, भावनगर और भुज के यात्रियों को जुलाई तक मिलेगी राहत

Mumbai Railway News: पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे जुलाई 2026 तक बढ़ा दिए हैं। इन ट्रेनों की बुकिंग 20 मार्च से सभी PRS केंद्रों पर शुरू होगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Western Railway, Special Trains News: मुंबई यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने 11 विशेष ट्रेनों के फेरों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनमें 8 जोड़ी ट्रेनें मुंबई से आने-जाने वाली हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, ट्रेन संख्या 09207 बांद्रा टर्मिनस–भावनगर टर्मिनस स्पेशल को 31 जुलाई तक तथा 09208 भावनगर टर्मिनस–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल को 30 जुलाई तक विस्तारित किया गया है। इसी तरह 09415 बांद्रा टर्मिनस–गांधीधाम साप्ताहिक स्पेशल और 09416 गांधीधाम–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल भी 30 जुलाई तक चलेंगी।

सप्ताह में पांच दिन चलने वाली ट्रेनें

  • 09055 बांद्रा टर्मिनस–उधना स्पेशल – 29 जुलाई तक
  • 09056 उधना–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल – 29 जुलाई 2026 तक

द्वि-साप्ताहिक स्पेशल

  • 09037 बांद्रा टर्मिनस–भुज – 30 जुलाई तक
  • 09038 भुज–बांद्रा टर्मिनस – 31 जुलाई तक

साप्ताहिक स्पेशल

  • 09009 बांद्रा टर्मिनस–भुज – 26 जुलाई तक
  • 09010 भुज–बांद्रा टर्मिनस – 27 जुलाई तक
  • 09011 बांद्रा टर्मिनस–भुज – 28 जुलाई तक
  • 09012 भुज–बांद्रा टर्मिनस – 29 जुलाई तक

अन्य विस्तारित ट्रेनें

  • 09017 बांद्रा टर्मिनस–वेरावल – 26 जुलाई तक
  • 09018 वेरावल–बांद्रा टर्मिनस – 27 जुलाई तक
  • 09035 बांद्रा टर्मिनस–उधना – 31 जुलाई तक
  • 09036 उधना–बांद्रा टर्मिनस – 30 जुलाई तक
  • 09211 गांधीग्राम–बोटाद – 31 जुलाई तक
  • 09212 बोटाद–गांधीग्राम – 31 जुलाई 2026 तक
  • 09216 भावनगर टर्मिनस–गांधीग्राम – 31 जुलाई तक
  • 09215 गांधीग्राम–भावनगर टर्मिनस – 31 जुलाई तक
  • 09530 भावनगर टर्मिनस–धोला – 31 जुलाई तक
  • 09529 धोला–भावनगर टर्मिनस – 31 जुलाई तक

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इन सभी आरक्षित ट्रेनों के विस्तारित फेरों की बुकिंग 20 मार्च से पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ट्रेनों के समय, ठहराव और रेक संरचना की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी अवश्य देखें।

  • बांद्रा टर्मिनस–भुज (09011/09012): 28 व 29 जुलाई तक
  • बांद्रा टर्मिनस–वेरावल (09017/09018): 26 व 27 जुलाई तक

इसके अलावा,

  • बांद्रा टर्मिनस–उधना (09035/09036): 31 व 30 जुलाई तक
  • गांधीग्राम–बोटाद (09211/09212): 31 जुलाई तक
  • भावनगर टर्मिनस–गांधीग्राम (09215/09216): 31 जुलाई तक
  • भावनगर टर्मिनस–धोला (09529/09530): 31 जुलाई तक

मुंबई रेलवे के अनुसार, इन सभी आरक्षित ट्रेनों के विस्तारित फेरों की बुकिंग 20 मार्च से पीआरएस केंद्रों और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू होगी। यात्रियों को समय, ठहराव और रेक संरचना की जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखने की सलाह दी गई है।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट