पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान (फोटो नवभारत)
मुंबई

क्या है DLC अभियान? पश्चिम रेलवे जमा कर रहा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, महाराष्ट्र में अब तक 2,023 प्रमाण पत्र जमा

Digital Life Certificate Campaign: पश्चिम रेलवे के DLC अभियान 5.0 के तहत अब तक 2,023 डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा किए गए हैं। विशेष शिविरों के जरिए पेंशनरों को प्रमाण पत्र जमा करने में मदद मिल रही है।

आलोक उमाकृष्ण, सूर्यप्रकाश मिश्र

Highlights

  • पश्चिम रेलवे के सभी 6 मंडलों और 5 कारखानों में अभियान चलाया जा रहा है।

  • 5 नवंबर को वलसाड के धरमपुर रोड स्थित SBI शाखा में विशेष शिविर लगा।

  • चर्चगेट मुख्यालय और विरार स्टेशन पर भी अभियान चलाया गया।

Western Railway Campaign For Pensioners: रेलवे के पेंशनभोगियों को अब अपना जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करने के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) अभियान 5.0 के तहत विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अभियान के अंतर्गत पश्चिम रेलवे ने अब तक कुल 2,023 डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा किए हैं। इस पहल का उद्देश्य पेंशनरों को घर के नजदीक अथवा सुविधाजनक स्थानों पर डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने में मदद करना है।

सभी मंडलों में अभियान

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक के अनुसार, पश्चिम रेलवे के सभी 6 मंडलों और पांच कारखानों के समन्वित प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। अभियान के तहत पेंशनभोगियों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने और जमा करने की प्रक्रिया में आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

इसी कड़ी में सहायक वित्त सलाहकार (वर्क्स एवं स्टोर्स), लोअर परेल के कार्यालय की ओर से 5 नवंबर को वलसाड के धरमपुर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में विशेष सुविधा शिविर आयोजित किया गया। यहां रेलवे कर्मचारियों ने बैंक पहुंचने वाले पेंशनरों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में मदद की। साथ ही उन्हें डीएलसी अभियान 5.0 और इसके फायदों की जानकारी भी दी गई।

इसके अलावा चर्चगेट मुख्यालय, विरार स्टेशन, वडोदरा मंडल, भावनगर परा तथा दाहोद कारखानों में भी विशेष अभियान चलाए गए। इन शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पेंशनभोगियों तक डिजिटल प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

क्या है डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण पत्र एक इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण है, जिसके माध्यम से पेंशनभोगी अपनी जीवित होने की पुष्टि डिजिटल तरीके से कर सकते हैं। इसे जमा करने से पेंशन जारी रखने की प्रक्रिया में आवश्यक जीवन प्रमाण प्रस्तुत करना आसान होता है।

डिजिटल सुविधा और विशेष सहायता शिविरों के कारण बुजुर्ग पेंशनरों को बैंक या संबंधित कार्यालयों में बार-बार जाने की परेशानी कम हो सकती है।

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', आखिर कौन थीं झारखंड की आदिवासी लीडर निशा भगत

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश