मुंबई: ठाणे में कोपरी पुल (Kopri Bridge) के पास चल रहे नए ब्रिज के निर्माण के समय मुंबई (Mumbai ) को पानी आपूर्ति (Water Supply) करने वाली 2,345 मिमी व्यास की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण मुंबई के पूर्व उपनगर (East Suburbs) और शहर में दो दिन पानी की कटौती (Water Cut) की जाएगी।
बीएमसी जल विभाग के अधिकारी ने बताया कि पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। जिसकी मरम्मत का काम गुरुवार 9 मार्च सुबह 10 से तक किया जाएगा। यह कार्य शनिवार 11 मार्च तक चलेगा। इस दौरान मुंबई के पूर्व उपनगर और शहर के कुछ इलाकों में 10 प्रतिशत पानी कटौती की जाएगी।
https://twitter.com/mybmc/status/1632362849136680960
टी विभाग : मुलुंड पूर्व और पश्चिम
एस विभाग: भांडुप, नहूर, कांजुरमार्ग, विक्रोली
एन विभाग : विक्रोली पूर्व, घाटकोपर पूर्व और पश्चिम
एल विभाग : कुर्ला पूर्व
एम/ईस्ट विभाग: पूरा वार्ड
एम/वेस्ट विभाग : पूरा वार्ड
बीएमसी इन संबंधित वार्डों के निवासियों से अनुरोध है कि उक्त अवधि में जल कटौती के पूर्व दिवस पूर्व में आवश्यक जल का संचय कर लें। साथ ही कटौती की अवधि के दौरान पानी का संयम से उपयोग करें।