नवनाथ बन, रोहित पवार  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

अजित पवार की 104 चार्टर यात्राएं, 85 बार VSR विमान का इस्तेमाल; रोहित पवार के आरोपों पर BJP का जवाब

Maharashtra Political News: वीएसआर विमान विवाद पर सियासी बयानबाजी तेज, 104 उड़ानों में 85 बार वीएसआर के इस्तेमाल के खुलासे के बाद नवनाथ बन का रोहित पवार पर पलटवार।

रूपम सिंह

Highlights

  • अजित पवार ने 14 महीने में 85 बार VSR से उड़ान भरी।

  • भाजपा ने रोहित पवार पर साधा निशाना।

  • रोहित पवार की नए खुलासे की चेतावनी।

Maharashtra Political Ajit Pawar VSR Flight Travel: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु के बाद वीएसआर कंपनी को लेकर उठे सवालों के बीच एक अहम जानकारी सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अजीत पवार ने अपनी मृत्यु से पहले के 14 महीनों में कुल 104 बार चार्टर विमान से यात्रा की थी।

इनमें से करीब 85 यात्राएं उन्होंने वीएसआर कंपनी के विमानों से की थीं। यानी लगभग 82 से 83 प्रतिशत यात्राओं के लिए उन्होंने इसी कंपनी को प्राथमिकता दी थी। इस खुलासे के बाद भाजपा ने राकांपा (शरद गुट) के विधायक रोहित पवार पर निशाना साधा है।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने इन आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि रोहित पवार लगातार इस मामले में राजनीतिक नौटंकी और स्टंटबाजी कर रहे हैं। अब सामने आए आंकड़ों से उनकी भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि अजीत पवार खुद लगातार वीएसआर कंपनी की विमान सेवाओं का इस्तेमाल करते थे।

ऐसे में रोहित पवार द्वारा इसी कंपनी को लेकर सवाल उठाना और राजनीतिक आरोप लगाना उचित नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, 8 दिसंबर 2024 से 28 जनवरी 2026 के बीच अजीत पवार ने 104 बार चार्टर विमान से यात्रा की। इनमें से 85 यात्राएं वीएसआर कंपनी के विमानों से हुई, जबकि शेष 19 यात्राओं के लिए उन्होंने दूसरी कंपनियों के विमानों का इस्तेमाल किया। इन यात्राओं के माध्यम से उन्होंने महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया था। आंकड़ों से स्पष्ट है कि इस अवधि में वीएसआर कंपनी उनकी पहली पसंद रही।

कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे खुलासा

रोहित पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछा कि VSR के मालिक वी। के। सिंह को कथित तौर पर मदद क्यों दी गई। उन्होंने चेतावनी दी कि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो नए दस्तावेजों के साथ प्रेसेंटेशन करेंगे। उन्होंने वी. के. सिंह और उनके बेटे के देश छोड़ने की तैयारी करने का भी दावा किया है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

राजनीतिक रंग देने का किया जा रहा प्रयास

  • नवनाथ बन ने दावा किया कि केवल अजीत पवार ही नहीं बल्कि शरद पवार, सुप्रिया सुले और पार्थ पवार सहित परिवार के अन्य सदस्य भी वीएसआर कंपनी की विमान सेवाओं का इस्तेमाल करते रहे हैं।

  • शरद पवार ने भी कई बार मुंबई से दिल्ली की यात्रा इसी कंपनी के विमानों से की है।

  • उन्होंने रोहित पवार पर आरोप लगाया कि वे चुनिंदा तस्वीरों और जानकारियों के आधार पर पूरे मामले को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं।

Rajasthan Panchayat Result LIVE: नागौर में हनुमान बेनीवाल की बहन जीतीं, जयपुर में कांग्रेस ने बनाई बड़ी बढ़त

कावेरी जल विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की, 11 TMC पानी की मांग ठुकराई

Cyclone Akvan Live: अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू, अगले 3 घंटे अहम; ओडिशा-आंध्र में उड़ानों पर असर

राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट आज, BJP या कांग्रेस किसका पलड़ा भारी? मैदान में 29 हजार उम्मीदवार

अधिकारियों की बल्ले-बल्ले, 51000 रुपये भत्ता और विदेश घूमने का मौका, जानें किस राज्य ने बढ़ाई सुविधा