2 साल की मासूम को अगवा करने का प्रयास (सौ. AI Generated) 
मुंबई

Vile Parle: दिनदहाड़े दो साल की बच्ची को उठाने का प्रयास, आरोपी पकड़ा गया

Maharashtra News: विले पार्ले ईस्ट के बस स्टॉप पर दिनदहाड़े दो साल की बच्ची को अगवा करने की कोशिश की गई। मां की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की सतर्कता से आरोपी पकड़ा गया और बच्ची सुरक्षित रही।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: विले पार्ले ईस्ट इलाके में दिनदहाड़े एक बस स्टॉप पर दो वर्षीय बच्ची को उसकी मां की गोद से अगवा करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

हालांकि मां की सूझबूझ, परिवार की तत्परता और स्थानीय नागरिकों की सतर्कता से बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया। आरोपी को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बस का इंतजार कर रही थी मां-बेटी

शिकायतकर्ता 25 वर्षीय नवीना उपाध्याय, जो एक होटल में स्टीवर्ड के पद पर कार्यरत हैं, अपनी दो साल की बच्ची के साथ पालें सबवे स्थित बस स्टॉप पर माहिम जाने वाली बीईएसटी बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया और बातचीत शुरू की।

बातचीत के बहाने नजदीक आया आरोपी

आरोपी ने नवीना से जोगेश्वरी चलने की बात कही और साथ में नाश्ता करने का प्रस्ताव भी दिया। नवीना द्वारा बार-बार मना करने के बावजूद वह व्यक्ति लगातार जिद करता रहा, जिससे नवीना असहज महसूस करने लगीं।

बस में चढ़ते ही बच्ची को खींचने की कोशिश

जब नवीना बीईएसटी बस नंबर 40 में चढ़ने लगीं, तभी आरोपी ने अचानक बच्ची का हाथ पकड़कर उसे जबरदस्ती खींचने की कोशिश की। स्थिति की गंभीरता समझते हुए नवीना तुरंत बस से उतर आईं, खुद को छुड़ाया और बच्ची को कसकर सीने से लगा लिया।

आरोपी ने बच्ची को अपनी बेटी बताया

घटना के बाद नवीना ने तुरंत अपने पति को मौके पर बुलाया। इस दौरान आरोपी ने खुद को बचाने के लिए झूठा दावा किया कि बच्ची उसकी बेटी है। हालांकि उसकी बातों से आसपास मौजूद लोगों को संदेह हुआ।

स्थानीय लोगों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

घटनास्थल पर स्थानीय निवासी इकट्ठा हो गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर रोका और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस आरोपी की पहचान, पृष्ठभूमि और मंशा की जांच कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है और पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार