आलू-प्याज सप्लाई (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

वाशी APMC में माथाड़ी मजदूरों का विरोध, 50 किलो से ज्यादा वजन की बोरियां उठाने से किया इनकार

Navi Mumbai के वाशी APMC में माथाड़ी मजदूरों ने 50 किलो से अधिक वजन वाली प्याज और आलू की बोरियां उठाने से इनकार कर दिया है। इससे मंडी में आवक आधी रह गई है।

अपूर्वा नायक

Vashi Onion Potato Rule: वाशी स्थित मुंबई कृषि उपज मंडी समिति के प्याज और आलू मंडी में माथाड़ी मजदूर 50 किलो तक की बोरियां उठाने पर अड़े हुए हैं।

प्याज और आलू की आवक आधी हो गई है। कुछ दिन पहले मंडी में प्याज और आलू की आम आवक 200 से 225 गाड़ी होती थी, लेकिन पिछले 2 दिनों में 90 गाड़ियां मंडी परिसर में आ रही हैं।

बोरे में 50 किलो से अधिक आलू-प्याज होने की वजह से गुरुवार 5 मार्च को भी कई व्यापारियों का प्याज और आलू नहीं उतारा गया है। महाराष्ट्र राज्य माथाड़ी ट्रान्सपोर्ट और जनरल कामगार यूनियन ने मांग की है कि कृषि उपज की बोरी का वजन नियमों के अनुसार 50 किलो होना चाहिए। इससे पहले भी उन्होंने इस मामले में प्रशासन और ट्रेड एसोसिएशन से मांग की थी, लेकिन उनकी इस मांग को अनसुना कर दिया गया।

माथाडी कामगारों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए केंद्र सरकार द्वारा बोरी में भरे गए सामान का वजन 50 किलो रखने का नियम लागू किया गया है, जिसके बारे में वाशी स्थित एपीएमसी के व्यापारियों से 2 साल से आग्रह किया जा रहा था, जिस पर व्यापारियों ने ध्यान नहीं दिया। विगत वर्ष व्यापारियों से कहा गया था कि 1 मार्च 2026 से 50 किलो से अधिक वजन की बोरियों की माथाड़ी कामगार लोडिंग और अनलोडिंग नहीं करेंगे। जिस पर आलू-प्याज की मंडी में काम कर रहे माथाड़ियों ने अमल करना शुरू किया है। - नरेंद्र पाटिल, माथाडी कामगार नेता

विपणन मंत्री से बीच-बचाव करने की अपील

इसलिए 2 मार्च से 50 किलो से ज्यादा वजन वाली बोरियों को ट्रकों और टेंपो में लादने और उतारने का काम माथाड़ियों ने बंद कर दिया है। मंडी में सिर्फ 50 किलो तक वजन वाली बोरियों को उतारने और चढ़ाने का काम किया जा रहा है।

जिसके चलते पिछले 2 दिनों से मंडी में आलू और प्याज का कारोबार आधा रह गया है। कांदा-बटाटा आडत व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय पिंगले ने कहा कि हम माथाड़ी मजदूरों की मांग से सहमत हैं। इस मामले में विपणन मंत्री से हल निकालने की अपील है।

हल नहीं निकाला गया तो बढ़ेंगी कीमतें

उन्होंने बताया कि वाशी स्थित मंडी से प्याज और आलू की 200 से 225 गाड़ियां मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में जाती हैं, वह घटकर आधी रह गई है। व्यापारियों ने सवाल उठाया है कि पनवेल, कल्याण ठाणे में 55 से 60 किलो की बोरियां भरी जा रही है, तो हमारे अपने बाजार पर यह नियम क्यों लागू किया जा रहा है? पिछले 3 दिनों से प्याज और आलू की आवक आधी होने से इसकी कमी हो गई है। हल नहीं निकला गया, तो कीमते बढ़ेगी।

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल

वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोप बताया बेबुनियाद, बोले- केजरीवाल से बर्दाश्त नहीं हो रहा

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका के घर समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली में आज से तोड़ी जाएंगी 27 जर्जर इमारतें, सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, मालिकों को भेजा नोटिस

PM मोदी ने जिस रेलवे यूनिवर्सिटी का किया जिक्र, जानिए कहां है, कैसे होता है एडमिशन और कितनी है फीस