कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

जलभराव से लेकर मिसिंग लिंक तक, वर्षा गायकवाड का भाजपा पर हमला कहा- मुंबई की बदहाली के लिए भाजपा है जिम्मेदार

Varsha Gaikwad Targets BJP: मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड ने भाजपा पर मुंबई की बदहाली का आरोप लगाया। नाला सफाई, जलभराव और मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए।

आलोक उमाकृष्ण

Varsha Gaikwad Targets BJP Over Mumbai Waterlogging: मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष-सांसद वर्षा गायकवाड ने रविवार को बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मुंबई की बदहाली के लिए भाजपा ही जिम्मेदार है। वर्षा ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका में भारतीय जनता पार्टी पिछले ३० वर्षों से सत्ता में है, इसके बावजूद पार्टी मुंबई की दुर्दशा की जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रही है।

जलभराव से नहीं मिल रही राहत

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड ने महानगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर वर्ष नालों की सफाई पर 100 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद पहली या दूसरी ही बारिश में मुंबई के कई हिस्से जलमग्न हो जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद जल निकासी व्यवस्था में अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं देता।

गायकवाड ने कहा कि बारिश के दौरान पेड़ों का गिरना, सड़कों का धंसना और आवासीय सोसायटियों में पानी भरना अब आम घटनाएं बन गई हैं, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महापौर और महानगरपालिका आयुक्त इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी और ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं, जिसका खामियाजा आम मुंबईकरों को भुगतना पड़ रहा है।

मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट पर सवाल

वर्षा गायकवाड ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के 7,000 करोड़ रुपये की लागत वाले मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक मई को उद्घाटन के बाद पहली ही बारिश में सड़क पर गड्ढे दिखाई देने लगे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा इसे 'टेस्टिंग' बताए जाने पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। गायकवाड ने कहा कि किसी भी परियोजना की गुणवत्ता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और लोगों की जान जोखिम में डालकर विकास कार्यों की परीक्षा लेना उचित नहीं है।

लखनऊ डबल मर्डर-सुसाइड केस में दिव्या की बहन ने किए बहुत बड़े खुलासे, मानस को लेकर क्या बताया?

PM मोदी ने सचिवों को दी नई कार्यशैली की सीख, डेटा, AI और समन्वय को बताया भविष्य की कुंजी

अखिलेश यादव का बड़ा सियासी दांव! इमरान मसूद के परिवार में सेंधमारी, दामाद शायान मसूद की SP में धमाकेदार एंट्री

चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीब बयान, कहा- आजकल मिठाई कौन खाता है?

Explainer: 11% आबादी, 100 से ज्यादा सीटों पर असर; यूपी में ब्राह्मणों को साधने में क्यों जुटे बुआ और बबुआ?