कल्याण-बदलापुर रोड का काम तय! उल्हासनगर की टूटी सड़कों पर जल्द आएगा सुधार 
मुंबई

कल्याण-बदलापुर रोड का काम तय! उल्हासनगर की टूटी सड़कों पर जल्द आएगा सुधार

Ulhasnagar News: उल्हासनगर में विधायक आयलानी की बैठक में रोड व गड्ढों की समस्याओं पर सख्त रुख। कल्याण-बदलापुर रोड का काम अगले सप्ताह शुरू होगा, दीवाली से पहले सड़कें दुरुस्त होंगी।

अर्पित शुक्ला

Maharashtra News: शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक कुमार आयलानी द्वारा जनसंपर्क कार्यालय में नगरसेवकों की उपस्थिति में राज्य सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा उल्हासनगर मनपा के सार्वजनिक निर्माण विभाग की सोमवार को बैठक ली गई। राज्य सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी प्रशांत मानकर ने इस बैठक में यह सुनिश्चित किया कि अगले सप्ताह से कल्याण-बदलापुर रोड का काम उल्हासनगर क्षेत्र में शुरू किया जाएगा।

वहीं उल्हासनगर मनपा के सिटी इंजीनियर नीलेश शिरसाटे द्वारा हमेशा की तरह इस बैठक में भी केवल आश्वासन देने और काम शुरू न करने को लेकर विधायक व पूर्व नगरसेवकों ने जमकर क्लास ली। सिटी इंजीनियर द्वारा हमेशा रटा-रटाया जवाब देने से विधायक आयलानी भड़क उठे और उन्होंने यह सलाह दी कि केबिन से बाहर निकल कर शहर की स्थिति देखें। आयलानी ने कहा कि जिन ठेकेदारों ने गड्ढे भरने का काम किया और गड्ढे फिर जस के तस हो गए, उनकी पेमेंट को तब तक रोक दें जब तक वे फिर से गड्ढों को न भर दें। दीवाली से पहले सभी सड़कें व्यवस्थित होनी चाहिए। टेंडर ऐसे निकाले जाएं जिनमें पेवर ब्लॉक, कंक्रीट व डामर तीनों तरह की सड़कों को सुधारने का प्रावधान हो।

स्लम बस्तियों के शौचालयों के दरवाजे, मरम्मत का काम जहां भी हुआ, उसकी लोकेशन व फोटो के साथ अगली बैठक में विवरण देने के लिए निर्देशित किया गया।

वहीं वॉटर सप्लाई व पीडब्ल्यूडी महकमे को शहर का संयुक्त दौरा कर पहले लीकेज बंद करके फिर रोड निर्माण करने को कहा गया। श्मशान भूमि की बदहाल सड़क व शहर की अन्य प्रमुख सड़कों जिनका विवरण बैठक में नगरसेवकों द्वारा दिया गया, उन्हें वरीयता पर बनाने के लिए विधायक कुमार आयलानी ने निर्देश दिया। अगली बैठक में सभी विवरण व संबंधित प्रभाग के जूनियर इंजीनियर काम की रिपोर्ट के साथ आएं, ऐसा सुझाव सिटी इंजीनियर नीलेश शिरसाटे को उपस्थित पूर्व नगरसेवकों द्वारा दिया गया।

इस बैठक में प्रशांत पाटिल, मनोहर खेमचंदानी, डॉ. एसबी सिंह, उद्योगपति प्रेम झा, पूर्व सभापति मीना सोंडे, भाजपा के संजय सिंह उर्फ चाचा, हेमा पिंजानी, पिंटू भटीजा व पीडब्ल्यूडी राज्य व यूएमसी के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन