उद्धव ठाकरे (सोर्स: एक्स@ShivSenaUBT_) 
मुंबई

MVA के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा खुलासा, बताया इस उम्मीदवार का करेंगे समर्थन

शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को सीएम पद के चेहरे को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र को ‘बचाने' के लिए विपक्षी गठबंधन में सहयोगी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) द्वारा घोषित मुख्यमंत्री के किसी भी चेहरे का समर्थन करेंगे।

आकाश मसने

मुंबई: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। अब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का ऐलान कभी भी हो सकता है। ऐसे में राज्य की सभी पार्टियां अपनी चुनावी तैयारी को अंतिम रूप दे रही हैं। विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी में बैठकों को दौर शुरू हैं। वहीं सीएम के चेहरे को लेकर दोनों ही गठबंधनों में सस्पेंस बरकरार है।

इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को सीएम पद के चेहरे को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह महाराष्ट्र को ‘बचाने' के लिए विपक्षी गठबंधन में सहयोगी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) द्वारा घोषित मुख्यमंत्री के किसी भी चेहरे का समर्थन करेंगे।

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार संभवत: अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विज्ञापनों के जरिए फर्जी विमर्श प्रस्तुत करने की कोशिश कर रही है।

लाडकी बहिन योजना की आलोचना की

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सत्तारूढ़ ‘महायुति' गठबंधन सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लाडकी बहिन' योजना की आलोचना करते हुए दावा किया कि सरकार लोगों को उन्हीं का पैसा (योजना के माध्यम से) देकर ‘‘महाराष्ट्र धर्म'' के साथ विश्वासघात करने के लिए मजबूर कर रही है। महाराष्ट्र सरकार की ‘लाडकी बहिन' योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है।

महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले महीने चुनाव होने की संभावना है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि ‘‘मैं महाराष्ट्र को बचाने के लिए कांग्रेस या शरद पवार की एनसीपी द्वारा घोषित किसी भी मुख्यमंत्री चेहरे का समर्थन करूंगा।''

पहले किया था विराेध

बता दे कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे का इस बात का जोर था कि अगस्त में चुनाव के बाद सबसे अधिक सीट जीतने वाले दल द्वारा मुख्यमंत्री चुने जाने के बजाय विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी को चुनाव में जाने से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करना चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा था कि वह कांग्रेस या राकांपा (एसपी) द्वारा घोषित किसी भी मुख्यमंत्री उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए