Uddhav Thackeray Farewell Speech (फोटो क्रेडिट-X) 
मुंबई

उद्धव ठाकरे की भावुक विदाई: असली चमत्कार युवा करेंगे, बाबा नहीं, सरकार के सामने रखीं 3 मांगें

Uddhav Thackeray Farewell Speech: महाराष्ट्र विधान परिषद के विदाई समारोह में उद्धव ठाकरे भावुक हुए। उन्होंने खुद को मूल रूप से कलाकार बताया और सरकार से मराठी भाषा भवन समेत 3 मांगें कीं।

अनिल सिंह

Uddhav Thackeray Speech: महाराष्ट्र विधान परिषद के 9 सदस्यों का कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है, जिसके उपलक्ष्य में आयोजित विदाई समारोह में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे बेहद भावुक नजर आए। सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक सफर, मुख्यमंत्री के तौर पर बिताए गए समय और वर्तमान परिस्थितियों पर खुलकर बात की।

ठाकरे ने स्पष्ट किया कि वे स्वभाव से एक कलाकार हैं, जिन्हें परिस्थितियों ने राजनीति के मैदान में उतार दिया। इस विदाई भाषण के दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और मौजूदा सरकार के सामने विकास से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण मांगें भी रखीं।

'मैं स्वभाव से कलाकार हूं, नेता नहीं': उद्धव ठाकरे का आत्ममंथन

उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन की शुरुआत एक कलाकार के नजरिए से की। उन्होंने कहा, "मेरा स्वभाव मूल रूप से एक कलाकार का है, राजनीति का नहीं। मैं इस सदन में मुख्यमंत्री के रूप में आया था, तब कई जिम्मेदारियां अचानक सामने आईं जिनसे भागना संभव नहीं था।" उन्होंने चुटकी लेते हुए सवाल भी किया कि जब लोग उनके स्वभाव को इतनी अच्छी तरह जानते थे, तो ऐसी कौन सी परिस्थितियां बनीं कि उन्हें राजनीति में 'हाथ पकड़ना' पड़ा। उन्होंने 'वर्षा' बंगला छोड़ते समय जनता से मिले प्यार को अपने जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया।

सरकार से 3 प्रमुख मांगें और 'युवा शक्ति' पर जोर

अपने विदाई भाषण के अंत में उद्धव ठाकरे ने भविष्य के प्रोजेक्ट्स को लेकर सरकार के सामने तीन बड़ी मांगें रखीं। उन्होंने मराठी भाषा भवन के निर्माण को गति देने, गिरगांव चौपाटी पर मराठी रंगभूमि गैलरी बनाने और वर्ली डेयरी की जगह पर विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र विकसित करने का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने 'बुवा शक्ति' (ढोंगी बाबाओं) के बजाय 'युवा शक्ति' पर भरोसा जताने की बात कही। ठाकरे ने कहा कि असली चमत्कार कोई बाबा नहीं, बल्कि देश का काबिल युवा ही कर सकता है।

अजित पवार और फडणवीस का जिक्र: 'लोकतंत्र में मुलाकातें जरूरी'

ठाकरे ने अपने कार्यकाल के सहयोगियों को याद करते हुए अजित पवार की कार्यशैली की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने हमेशा मजबूती से साथ दिया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भाषण का जिक्र करते हुए उन्होंने संत ज्ञानेश्वर का उदाहरण दिया और वर्तमान राजनीति में मूल्यों के पतन पर कटाक्ष किया। उन्होंने विपक्ष के नेता की नियुक्ति की मांग उठाते हुए कहा कि रास्ते भले अलग हो जाएं, लेकिन लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि चुनाव और सदन में मुलाकातें होती रहनी चाहिए।

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट

Election Commission SIR Row: ECs में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, किसने क्या कहा?

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा