संजय शिरसाट और राज ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

उद्धव को छोड़ अब इस पार्टी से जुड़ेंगे राज! चुनाव से पहले मिला निमंत्रण, क्या लेंगे यू-टर्न?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में उद्धव और राज ठाकरे के बीच गठबंधन को लेकर बड़ा हंगामा देखा गया है। आज 12 जून को राज और सीएम फडणवीस की मुलाकातों के भी कई मायने निकाले जा रहे है।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र में कई दिनों से ठाकरे बंधुओं के एक होने की अटकलें सामने आ रही है। इस बीच अब एक नया ट्वीस्ट सामने आ गया है। ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आने की खबरें सामने आ रही है। महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना कोटे के कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन से हाथ मिलाना चाहिए।

उनकी यह टिप्पणी राज ठाकरे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने के बाद आई है। देवेंद्र फडणवीस ने सुबह एक आलीशान होटल में राज ठाकरे से मुलाकात की जिससे राज्य में निकाय चुनावों से पहले भाजपा और मनसे के बीच गठबंधन की अटकलों को बल मिला है। यह मुलाकात दो चचेरे भाइयों राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच सुलह की अटकलों के बीच हुई है। उद्धव विपक्षी दल शिवसेना यूबीटी के प्रमुख हैं।

संजय शिरसाट ने दिया निमंत्रण

संजय शिरसाट ने कहा, ‘‘राजनीति में कई ‘यू-टर्न' देखने को मिलते हैं। राजनीति में कब क्या हो जाए, इसके बारे में कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। किसी पार्टी को मजबूत करने या उसका विस्तार करने के लिए ऐसे गठबंधन करने पड़ते हैं। हमने राज साहब को पहले भी प्रस्ताव (गठबंधन का) दिया था। वे नगर निकाय चुनाव बहुत अच्छी तरह लड़ सकते हैं। उन्हें हमारे (महायुति) साथ आना चाहिए और हमारा यही अनुरोध होगा।''

यूबीटी का सामने आया बयान

सत्तारूढ़ महायुति में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी शामिल हैं। भाजपा की कटु आलोचक शिवसेना यूबीटी ने फडणवीस-राज ठाकरे की मुलाकात पर प्रतिक्रिया दी। शिवसेना यूबीटी नेता किशोरी पेडनेकर ने कहा, ‘‘फडणवीस और राज ठाकरे के बीच बैठक किसी भी कारण से हो सकती है। दोनों पार्टियों (शिवसेना-यूबीटी और मनसे) के 90 से 95 प्रतिशत कार्यकर्ताओं का मानना ​​है कि (इन दोनों के बीच) गठबंधन होना चाहिए। बैठक पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी।''

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव नजदीक आ रहे है। इसलिए सभी पार्टियों के लिए यह गठबंधन बेहद महत्वपूर्ण होगा। यूबीटी के पास एक मौका है कि वे मनसे के साथ मिलकर मुंबई में अपना वर्चस्व कायम रख सकें। लेकिन अगर राज ठाकरे सीएम देवेंद्र फडणवीस की पार्टी भाजपा के साथ हाथ मिलाते है तो मनसे के लिए ये खुशखबरी होगी, लेकिन यूबीटी के लिए बहुत बड़ा झटका होगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Kal Ka Mausam: 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली, UP, बिहार से नॉर्थ ईस्ट तक, जानें IMD का ताजा अपडेट

ज्ञानु नहीं तो नंदु का इस्तीफा लेंगे... अभिजीत दीपके ने दी PM मोदी के इस्तीफे की चेतावनी!

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट