कॉलेज के दो लड़कों पर हमला (pic credit; social media) 
मुंबई

बोरीवली में दो कॉलेज छात्रों पर लाठी से हमला, चारों आरोपी दहिसर से गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई के बोरीवली में दो नाबालिग छात्रों पर चार युवकों ने लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दहिसर से सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: बोरीवली इलाके में सोमवार को हुई एक घटना ने स्थानीय लोगों को दहला दिया। 17 साल के दो कॉलेज छात्रों पर चार युवकों ने लाठियों से बेरहमी से हमला कर दिया। घटना की वजह यह बताई जा रही है कि दोनों छात्र अपनी बहन और उसकी सहेली से बातचीत कर रहे थे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कुछ ही घंटों में सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, पोइसर में रहने वाला 17 वर्षीय छात्र बोरीवली के एक नामी कॉलेज में पढ़ाई करता है। उसका एक दोस्त भी उसी कॉलेज में पढ़ता है। दोनों लड़कों का दो युवतियों से संपर्क था और वे बातचीत कर रहे थे। इसी बात से नाराज होकर दहिसर कांदरपाड़ा, एमएचबी कॉलोनी के रहने वाले चार लड़कों ने उन्हें धमकाया और गालियां देने के बाद लाठियों से हमला कर दिया।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अरकान मोहम्मद जमा खान, अरमान अब्दुल अजीज खान, हरमीन दीनानाथ यादव और समीर अब्दुल मणि शाह के रूप में हुई है। चारों आरोपी दहिसर के रहने वाले हैं और घटना के बाद फरार हो गए थे। लेकिन पुलिस की सक्रियता से कुछ ही घंटों में उन्हें दहिसर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसे भी पढ़ें- Thane News : कोर्ट के बहार कैदियों ने पुलिस पर किया हमला; गाली – गलौच के बाद जमकर हुई मारपीट

पुलिस की कार्रवाई

हमले के बाद पीड़ित छात्रों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर बोरीवली पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई थी।

बोरीवली पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपियों को जल्द से जल्द अदालत में पेश कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

INDIA Alliance Protest Live: राहुल-प्रियंका को पुलिस ने छोड़ा, बोले ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल