अभिनेता परेश रावल व IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

तुकाराम मुंढे के समर्थन में उतरे एक्टर परेश रावल, तबादले की चर्चा के बीच CM फडणवीस से कर दी ये बड़ी मांग

IAS Tukaram Mundhe: महाराष्ट्र FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे के तबादले की खबरों के बीच बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल उनके समर्थन में आ गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री फडणवीस से खास अपील की है।

आकाश मसने

Paresh Rawal Support IAS Tukaram Mundhe: महाराष्ट्र के फूड एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के आयुक्त और IAS अधिकरी तुकाराम मुंढे की कार्यशैली इन दिनों राज्यभर चर्चा में है। मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के साथ ही अवैध गुटखा बिक्री के खिलाफ उनकी अगुवाई में चल रही कार्रवाई की सराहना हो रही है। इसी बीच मुंढे के संभावित तबादले की चर्चाओं के बीच बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल उनके समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुंढे को एफडीए विभाग से नहीं हटाने की अपील की है।

परेश रावल का तुकाराम मुंढे को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे के समर्थन में पोस्ट किया। उन्होंने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सीधे अपील करते हुए कहा कि तुकाराम मुंढे का संरक्षण किया जाना चाहिए और उन्हें खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से हटाया या उनका तबादला नहीं किया जाना चाहिए।

तुकाराम मुंढे के आयुक्त बनते ही FDA ने शुरू की कार्रवाई

महाराष्ट्र के एफडीए के आयुक्त की जिम्मेदारी संभालने के बाद तुकाराम मुंढे ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सख्त रुख अपनाया है। घटिया पनीर, अवैध गुटखा और खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा होटल, कैंटीन और मेडिकल दुकानों की जांच कर नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। कुछ मामलों में खाद्य लाइसेंस तक रद्द किए गए हैं।

स्कूलों के आसपास जंक फूड पर भी नजर

तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में स्कूलों के आसपास बिकने वाले जंक फूड की गुणवत्ता पर भी प्रशासन ने विशेष ध्यान दिया है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को देखते हुए घटिया खाद्य पदार्थ बेचने और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई है।

नागरिकों से मिल रहा समर्थन

मिलावट और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई को आम नागरिकों का भी समर्थन मिल रहा है। इसी बीच अभिनेता परेश रावल द्वारा तुकाराम मुंढे के समर्थन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से की गई अपील ने इस मामले को नया राजनीतिक और सामाजिक आयाम दे दिया है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा