ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल में फूट, स्कूल बस ओनर एसोसिएशन ने स्थगित किया प्रोटेस्ट

मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में लाखों ट्रक और अन्य मालवाहक वाहन यातायात नियमों के उल्लंघन पर ई-चालान के विरोध में और अन्य मांगों को लेकर मंगलवार आधी रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।

प्रिया जैस

मुंबई: स्कूल बस ओनर एसोसिएशन ने राज्य भर के विभिन्न यात्री बस संघों के साथ समन्वय करके यातायात विभाग द्वारा जारी किए गए जबरन और निराधार ई-चालान के विरोध में 2 जुलाई 2025 से राज्यव्यापी हड़ताल की घोषणा की थी, जो की अब स्थगित कर दी गई है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गर्ग ने बताया कि आंदोलन की संरचना को अंतिम रूप देने के लिए हमारी आंतरिक बैठक के दौरान हमें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक से एक आधिकारिक संचार प्राप्त हुआ, जिसमें हमें आश्वासन दिया गया कि हमारी शिकायतों को उचित गंभीरता के साथ हल किया जाएगा। हमारे द्वारा उठाई गई चिंताओं को स्वीकार किया गया है।

साथ ही यह भी कहा गया है कि समाधान को कुछ समय लगेगा। इसके अलावा मुझे यानी अनिल गर्ग को आज समिति के साथ बैठक के लिए आमंत्रित किया है। हमसे अनुरोध किया गया है कि सार्वजनिक सुविधा और निरंतर सेवा के व्यापक हित में हड़ताल को वापस ले लिया जाए।

मालवाहक वाहनों की अनिश्चितकालीन हड़ताल रहेगी जारी

माल ट्रांसपोर्टरों यानी ट्रक, टैंकर, कंटेनर और अन्य मालवाहक वाहनों ने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। ट्रांसपोर्टरों ने ई-चालान से संबंधित शिकायतों का तत्काल समाधान, जबरन जुर्माना वसूली पर तत्काल रोक, लगाए गए जुर्माने को माफ करने, क्लीनर की बाध्यता को समाप्त करने और व्यावसायिक वाहनों के लिए नो एंट्री और समय के संबंध में निर्णय जैसी अपनी प्रमुख मांगों को पूरा करने के लिए हड़ताल का आह्वान किया है, जिसे वे जारी रखेंगे। ‘I Love You’ कहना गलत नहीं, बॉम्बे हाई कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

6 जुलाई से निजी बसों की हड़ताल

हालांकि, निजी बसें आगामी आषाढ़ी उत्सव (6 जून तक ) के अवसर पर काले झंडे लगाकर परिचालन जारी रखेंगी। यदि तब तक उचित निर्णय नहीं लिया जाता है, तो 6 जुलाई की मध्यरात्रि से निजी बसें हड़ताल पर चली जाएगी।

राज्य माल एवं यात्री परिवहन संघ अध्यक्ष बाबा शिंदे ने कहा, "ट्रक, टेम्पो, टैंकर और कंटेनर के चार घटकों की अनिश्चितकालीन चक्का जाम हड़ताल जारी रहेगी।"

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल