मुंबई ट्रैफिक पुलिस, सत्यनारायण चौधरी (फोटो सोर्स- (डिजाइन फोटो/ नवभारत) 
मुंबई

मुंबई सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस का महा-अभियान; 15 दिनों में हजारों पर एक्शन, डिलीवरी बॉयज पर सबसे ज्यादा शिकंजा

Mumbai Traffic Police: मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त पुलिस आयुक्त सत्यनारायण चौधरी के नेतृत्व में 15 दिवसीय अभियान चलाकर डिलीवरी वाहनों, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्त कार्रवाई की।

रूपम सिंह

Mumbai Traffic Police Satyanarayan Choudhary: मायानगरी की रफ्तार को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए, मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एक बड़े मिशन का आगाज किया है। जॉइंट पुलिस कमिश्नर सत्यनारायण चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए, 15 दिवसीय विशेष अभियान ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के बीच हड़कंप मचा दिया है। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को पुख्ता करना, और मुंबई की सड़कों पर अनुशासन वापस लाना है।

इस अभियान के तहत विशेष रूप से उन, डिलीवरी वाहनों और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर ध्यान केंद्रित किया गया है। जो सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण बनते हैं। इस कड़े अभियान के दौरान पुलिस ने सबसे ज्यादा शिकंजा डिलीवरी सर्विस से जुड़े वाहनों पर कसा। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले डिलीवरी चालकों के खिलाफ कुल 8,399 मामलों में दंडात्मक कार्रवाई की गई।

इसके साथ ही, रात के समय अन्य चालकों की आंखों में चकाचौंध पैदा करने वाली, और दृश्यता को प्रभावित करने वाली अवैध एलईडी व फ्लैशर लाइट्स के खिलाफ भी मोर्चा खोला गया है। जिसमें 6,653 मामले दर्ज किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सड़कों पर स्टंटबाजी या अवैध मॉडिफिकेशन को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ड्रंक एंड ड्राइव पर नकेल

सड़क सुरक्षा के आंकड़ों पर नजर डालें तो 4 जून, 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 15 दिनों में ड्रंक एंड ड्राइव के 2,820 मामले सामने आए हैं। वहीं, जोखिम भरे तरीके से गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में दोपहिया वाहन चलाने वाले 7,267 चालकों पर सख्त एक्शन लिया गया।

अवैध चल रहे ऑटो व टैक्सी पर कार्रवाई

मुंबई शहर में अवैध परिवहन को रोकने के लिए ऑटो रिक्शा और टैक्सियों पर भी कड़ी निगरानी रखी गई। इस दौरान कुल 430 मामले सामने आने पर 182 अवैध रिक्शों को मौके पर ही जब्त कर सड़क से हटा दिया गया। जबकि 90 वाहनों पर कानूनी केस दर्ज किया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, आने वाले दिनों में यह सख्ती और भी बढ़ाई जाएगी, ताकि मुंबईवासी सड़कों पर सुरक्षित सफर कर सकें।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां