गणेशोत्सव में ट्रैफिक कंट्रोल (pic credit; social media) 
मुंबई

गणेशोत्सव पर मुंबई में ट्रैफिक कंट्रोल, बप्पा की राह में 'नो हैवी वाहन', DM ने दिए निर्देश

Mumbai News: गणेशोत्सव पर ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं से बचने के लिए ठाणे जिलाधिकारी ने भारी वाहनों पर रोक लगा दी है। अधिकारियों को सड़क सुरक्षा की विशेष योजनाओं के आदेश दिए गये है।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: गणेशोत्सव के दौरान ठाणे जिले में भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिलाधिकारी डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल ने मंगलवार को आयोजित बैठक में यह बड़ा निर्णय लिया। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि त्योहार के दिनों में सड़क सुरक्षा को लेकर मिशन मोड पर काम किया जाए और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को पूरी तरह से खत्म किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि गणपति के आगमन और विसर्जन के दिन सबसे ज्यादा भीड़ रहती है, ऐसे में ट्रैफिक जाम और हादसों से बचने के लिए शहर में हैवी व्हीकल्स को एंट्री न दी जाए। इसके लिए पुलिस, ट्रैफिक विभाग और नगर निगम मिलकर वैकल्पिक मार्गों की योजना तैयार करेंगे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. डी. एस. स्वामी, ट्रैफिक उपायुक्त पड़ा शिरसाट, निवासी उप जिलाधिकारी डॉ. संदीप मारे सहित जिला परिषद, मनपा, एमएमआरडीए, एमएसआरडीसी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सड़क पर मौजूद गड्ढों को तुरंत भरे

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान की जाए और वहां अस्थायी एवं स्थायी सुधार किए जाएं। सड़क पर मौजूद गड्ढों को तुरंत भरा जाए और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभाग एक ड्यूटी चार्ट बनाएं और पर्याप्त जनशक्ति तैनात करें ताकि त्योहार के दौरान किसी नागरिक को परेशानी न हो।

डॉ. पांचाल ने कहा कि गणेशोत्सव के अवसर पर जिले की सभी एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। हैवी ट्रैफिक वाले स्थानों की पहचान कर वहां यातायात को सुचारु बनाने की विशेष योजना बनाई जाए। उनका स्पष्ट संदेश था कि त्योहार के समय लोग सुरक्षित और सहज माहौल में गणपति बप्पा की आराधना कर सकें।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन