टाइगर श्राफ पर फायरिंग वाली जगह Source- Social Media
मुंबई

लॉरेंस गैंग ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी, कहा- पहले फोन करके समझाया था

Tiger Shroff Firing: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर है। वह सुरक्षित हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट की जांच के बीच पुलिस ने 12 टीमें गठित की हैं।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • डीसीपी मोहित गर्ग के मुताबिक, फायरिंग की घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं।

  • आरोपियों की तलाश और मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने 12 टीमें गठित की हैं।

  • सोशल मीडिया पोस्ट में अनिल पंडित और हरमन संधू ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है, जिसकी प्रामाणिकता की पुष्टि बाकी है।

Tiger Shroff Firing Case: एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रविवार शाम जुहू में टाइगर पर फायरिंग की गई। इस हमले में टाइगर पूरी तरह सुरक्षित हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम से फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई है। दोनों लॉरेंस गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट की प्रामाणिकता और उसमें किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

लॉरेंस गैंग के नाम से ऑडियो जारी

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो सामने आया है। जिसमें दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला करवाया है। कथित तौर पर इस ऑडियो में फायरिंग की जिम्मेदारी लेने और पहले फोन करके समझाने की बात कही गई है।

हालांकि, ऑडियो की प्रामाणिकता और फायरिंग में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की भूमिका की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

लॉरेंस गैंग ने पोस्ट में क्या लिखा?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से किए गए सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि टाइगर को पहले भी फोन कर धमकी दी गई थी। गैंगस्टर अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जय महाकाल... जय श्रीराम... सभी भाइयों को राम राम... आज ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है। इसकी जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं। हमने इसको कॉल करके समझाया था, लेकिन इसे समझ नहीं आया।'

बाइक सवार हमलावरों की तलाश

शुरुआती जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात लोगों ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। पुलिस हमलावरों की पहचान करने, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और गोलीबारी के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

हमले की वजह साफ नहीं

फिलहाल, घटना के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर की गई थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। कथित गैंग कनेक्शन और वायरल ऑडियो की भी जांच की जरूरत है।

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा

पंजाब के लहरागागा में बड़ा हादसा, काम कर रहीं महिला मजदूरों को कार ने रौंदा; 8 की मौत

Kolkata Puja Stampede: पूजा के बीच भगदड़ से 17 लोगों की मौत, आयोजकों को 10 दिन की पुलिस हिरासत

E20 Petrol: सरकार ने गन्ने के रस, शुगर सिरप और गुड़ से बने इथेनॉल पर लगाई रोक, नए टेंडर में कई बदलाव शामिल