BIG BREAKING: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई के जुहू में कई लोग घायल; सामने आई फायरिंग की वीडियो

Tiger Shroff: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू इलाके में जानलेवा हमला किया गया है। इस फायरिंग में 3 घायल बताएं जा रहे है। एक्टर सेफ है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
tiger shroff
टाइगर श्रॉफसोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला

  • फुटवाल खेलकर लौटते वक्त घटी घटना

  • इस फायरिंग में 2 लोगों के घायल होने की सूचना

  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है गोलीबारी की जिम्मेदारी

  • एक्टर टाइगर श्रॉफ पिछले साल भी मिली थी हत्या की धमकी

Firing At Actor Tiger Shroff: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में जानलेवा हमला किया गया है। टाइगर पर फायरिंग की खबर सामने आ रही है। ये घटना मुंबई के जुहू इलाके में घटित हुई है। शाम के समय जब एक्टर पर गोलीबारी की गई तो इलाके में भीड़ थी। इस घटना के बाद कई लोगों के घायल होने की जानकारी भी सामने आ रही है। बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले की खबर के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार ये घटना मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा पार्क की है।

मिली जानकारी के अनुसार 3 अज्ञात बाइक सवार आए और टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। जुहू पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है।

सेफ हैं टाइगर श्रॉफ? देखें फायरिंग की वीडियो

मुंबई में हुई इस फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को कोई गोली नहीं लगी है वो सेफ हैं। उनको किसी भी तरह की चोट नहीं आई है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ अपनी कार से गुजर रहे थे तभी 4 रॉउड गोली की आवाज सुनाई देती है। उन्हें देखने के लिए वहां भारी भीड़ जमा थी। भीड़ के बीच से ही उनकी कार पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। मुंबई पुलिस के अनुसार, टाइगर श्रॉफ को कोई गोली नहीं लगी है।

tiger shroff
नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत मामले में बड़ा ट्विस्ट, पिता ने ही मिलाया था मैगी में जहर!

जांच में जुटी पुलिस

जुहू पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में अभिनेता टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उन्हें गोली नहीं लगी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूरे इलाके को पुलिस सील कर दी है।

tiger shroff
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जुबीन गर्ग मौत का केस, अमृतप्रवा महंत और संदीपन गर्ग को मिली जमानत का विरोध

पहले भी मिल चुकी थी धमकी

मुंबई के जुहू में हुई इस फायरिंग में करीब 4 राउंड फायरिंग की गई। ऑफिशियल अपडेट के बाद फायरिंग की संख्या इससे ज्यादा भी हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर टाइगर श्रॉफ को पिछले साल जान से मारने की धमकी भी मिली थी। एक्टर की गाड़ी BMW पर फायरिंग बेहद करीब से की गई है। खबर लिखे जाने तक कई राउंड फायरिंग की जानकारी सामने आ रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com