उद्धव ठाकरे (pic credit; social media) 
मुंबई

BEST चुनाव में करारी शिकस्त से हताश ठाकरे गुट, कामगार सेना समिति भंग कर नए सिरे से चयन की तैयारी

Mumbai News: BEST चुनाव में मिली करारी हार से शिवसेना (ठाकरे गुट) में हलचल तेज हो गई है। उद्धव ठाकरे ने पूरी कामगार सेना समिति भंग कर नए सिरे से पदाधिकारियों के चयन की तैयारी शुरू की है।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: बेस्ट एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के चुनाव में शिवसेना (ठाकरे गुट) और मनसे गठबंधन को मिली करारी हार ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। पहली बार दोनों दलों ने मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी उम्मीदवार जीत दर्ज नहीं कर सका। इस अप्रत्याशित हार को ठाकरे गुट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि बीएमसी चुनाव से पहले यह परिणाम संगठनात्मक ताकत और जनसमर्थन की बड़ी परीक्षा थी।

शिवसेना (ठाकरे गुट) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस हार को बेहद गंभीरता से लिया है। हार की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए बेस्ट कामगार सेना के अध्यक्ष सुहास सामंत ने शुक्रवार को अपना इस्तीफा भी दे दिया। बताया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे अब पूरी बेस्ट कामगार सेना की कार्यसमिति को भंग करने की तैयारी में हैं और नए सिरे से पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।

प्रसाद लाड के पैनल ने सात सीटें अपने नाम कीं

चुनाव में कुल 21 सीटों पर मुकाबला हुआ था। इनमें शशांक राव के पैनल ने 14 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा नेता प्रसाद लाड के पैनल ने सात सीटें अपने नाम कीं। इस नतीजे से शिवसेना (ठाकरे गुट) और मनसे दोनों के लिए संगठनात्मक चुनौती और भी बढ़ गई है। यह चुनाव सामंत के नेतृत्व में उत्कर्ष पैनल के जरिए लड़ा गया था, लेकिन नतीजे उम्मीद के विपरीत रहे।

बीएमसी चुनाव से पहले मिली यह हार ठाकरे गुट के आत्मविश्वास को झटका देने वाली है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस परिणाम ने यह साफ कर दिया है कि संगठनात्मक मजबूती के बिना बड़े चुनावी मैदान में उतरना जोखिम भरा हो सकता है। अब उद्धव ठाकरे नए नेतृत्व और रणनीति के साथ कामगार सेना को पुनर्गठित करने की दिशा में कदम उठाने वाले हैं।

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद