शिंदे Vs ठाकरे (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

दशहरे पर होगा “शिवसेना vs शिवसेना” पावर शो, BMC चुनाव से पहले ठाकरे-शिंदे आमने-सामने!

इस बार मुंबईकरों का दशहरा धमाकेदार होने वाला है। आगामी BMC Election से पहले मुंबई में UBT के Uddhav Thackraey और Shivsena के Eknath Shinde दशहरे सम्मेलन में अपना शक्ति प्रदर्शन करने वाले हैं।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: नवरात्र महापर्व गुरुवार को दशहरे में मां दुर्गा की प्रतिमा व घट के विसर्जन के साथ समाप्त हो जाएगा। लेकिन मुंबईकरों के लिए इस बार का दशहरा राजनीतिक वजहों से भी अहम होने जा रहा है।

क्योंकि इस बार राज्य के दो प्रमुख सियासी दलों का दशहरा सम्मेलन मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) बाहुप्रतीक्षित चुनाव की पृष्ठभूमि में होने जा रहा है।

हम पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के तथा उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ती शिवसेना की बात कर रहे हैं। 31 जनवरी 2026 से पहले संभावित बीएमसी के ये चुनाव दोनों शिवसेना का सियासी भविष्य तय करेंगे।

बहुत संभव है कि ठाकरे और शिंदे इसी दशहरा सम्मेलन में बीएमसी चुनाव के प्रचार का शंखनाद कर दें। इसलिए दशहरा सम्मेलन में राज्य के ये दोनों नेता अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

बारिश बन रही चुनौती

फिलहाल बीएमसी चुनाव से पहले दोनों शिवसेना को दशहरा सम्मेलन के लिए बारिश को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। डीसीएम शिंदे ने बारिश की वजह से आजाद मैदान में होनेवाले अपनी पार्टी के दशहरा सम्मेलन का स्थान महज दो दिन पहले बदल दिया। अब उनकी पार्टी का सम्मेलन गोरेगांव-पूर्व स्थित 'नेस्को' में होगा। तो वहीं दूसरी तरफ बुधवार को भी रुक-रुक कर हुई बारिश की वजह से शिवाजी पार्क मैदान में भारी मात्रा में पानी और कीचड़ देखने को मिला। अब गुरुवार को मौसम का मिजाज ठाकरे गुट को खासतौर पर परेशान कर सकता है।

4 वर्ष बाद BMC चुनाव

मुंबई महानगर पालिका के चुनाव 2022 में होने थे लेकिन कानूनी पैच तथा सियासी संकट के कारण चुनाव में चार साल की देरी हो चुकी है। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 31 जनवरी 2026 से पहले चुनाव आयोग को मुंबई महानगरपालिका सहित राज्य के अन्य सभी निकायों के चुनाव संपन्न कराने है।

इसी पृष्ठभूमि में सभी सियासी दल चुनावी तैयारी कर रहे हैं, लेकिन सभी की नजरें ठाकरे और शिंदे की शिवसेना के सियासी कदम पर टिकी है। निकाय चुनावों की पार्श्वभूमि में उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के 19 साल बाद एक साथ आने की अटकले भी इसकी प्रमुख वजह है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिवतीर्थ (दादर स्थित शिवाजी पार्क) में होनेवाले ठाकरे की शिवसेना के ऐतिहासिक दशहरा सम्मेलन में राज ठाकरे भी आ सकते है और इसी दौरान राज उद्धव अपनी सियासी पार्टियों की युति की घोषणा कर सकते हैं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी