Child Cancer Awareness:टाटा मुंबई मैराथन 2026 (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

टाटा मुंबई मैराथन में 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर लेंगे हिस्सा, संदेश लिखी तख्तियां लेकर दौड़ेंगे रनर्स

Child Cancer Awareness: टाटा मुंबई मैराथन 2026 में देशभर से 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर कैनकिड्स के साथ भाग लेकर उम्मीद, जागरूकता और समय पर इलाज का संदेश देंगे।

आंचल लोखंडे

Tata Mumbai Marathon 2026: देश के अलग-अलग हिस्सों से आए 15 चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवर (बचपन में कैंसर से जंग जीत चुके युवा), जिनकी औसत उम्र 22 वर्ष है, रविवार 18 जनवरी को टाटा मुंबई मैराथन (TMM) 2026 में हिस्सा लेंगे। लगातार 16वें वर्ष कैनकिड्स इस प्रतिष्ठित मैराथन का हिस्सा बन रहा है। इस पहल में चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवरों के साथ कैनकिड्स की लीडरशिप टीम, कॉरपोरेट पार्टनर्स और वॉलंटियर्स भी शामिल होंगे।

15 सर्वाइवर्स की यह टीम उन बच्चों और परिवारों के लिए एक सशक्त संदेश लेकर आएगी, जो अभी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इन सर्वाइवर्स में विकास भी शामिल हैं, जिन्हें बचपन में रेटिनोब्लास्टोमा हुआ था, जिसके कारण उनकी एक आंख की रोशनी चली गई। कई सर्जरी और विभिन्न राज्यों में इलाज के बाद अंततः मुंबई में उनका सफल उपचार हुआ, जिससे उनका जीवन बच सका। इलाज के पूरे सफर में कैनकिड्स ने उन्हें सहयोग दिया। आज विकास, कैनकिड्स मुंबई कैनशाला के साथ जुड़कर इलाज के दौरान बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में मदद कर रहे हैं।

कैनकिड्स किड्सकैन, द नेशनल सोसायटी फॉर चेंज फॉर चाइल्डहुड कैंसर के सौजन्य से आयोजन

टीएमएम 2026 के दौरान कैनकिड्स की ओर से एक विशेष विजुअल ट्रिब्यूट भी प्रस्तुत किया जाएगा। रनर्स अपने हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर दौड़ेंगे, जिन पर कैंसर से जूझ रहे बच्चों की तस्वीरें और उनके सपने लिखे होंगे। जैसे डॉक्टर, एस्ट्रोनॉट, गायक, शिक्षक या सैनिक बनना। ये तख्तियां जहां उम्मीदों की एक चलती-फिरती गैलरी होंगी, वहीं कैनकिड्स जोन में बनाई गई ‘होप टाइल्स वॉल’ सपनों से भरी टाइल्स का एक भव्य मोजेक इस बात की याद दिलाएगी कि यह दौड़ क्यों जरूरी है। रनर्स द्वारा फहराया गया विशाल होप टाइल्स बैनर कैंसर से पीड़ित हर बच्चे को फिर से सपने देखने का मौका देने की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।

उम्मीद, डर से कहीं ज्यादा मजबूत

कैनकिड्स की लीडरशिप टीम मैराथन की तैयारी से लेकर रेस के दिन तक सर्वाइवर्स और समर्थकों के साथ लगातार जुड़ी रहेगी। संस्था के विजन पर बात करते हुए कैनकिड्स की संस्थापक, चेयरपर्सन और कैंसर सर्वाइवर पूनम बगई ने कहा, “हमारा मिशन भारत में कैंसर से पीड़ित हर बच्चे के लिए एक इंटीग्रेटेड इलाज और देखभाल का मॉडल बनाना है, ताकि इलाज, शिक्षा और सरकार के बीच के अंतर को खत्म किया जा सके।

टाटा मुंबई मैराथन इस यात्रा को मजबूती देता है। यह हमें एक राष्ट्रीय मंच देता है, जहां सर्वाइवर्स रास्ता दिखाते हैं और याद दिलाते हैं कि उम्मीद, डर से कहीं ज्यादा मजबूत होती है।”टीएमएम 2026 के माध्यम से कैनकिड्स का उद्देश्य चाइल्डहुड कैंसर के प्रति देशभर में जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच को प्रोत्साहित करना, इलाज तक पहुंच आसान बनाना और भारत भर में इलाज, पोषण, शिक्षा, काउंसलिंग, पैलिएटिव केयर और सर्वाइवर सशक्तिकरण के अपने समग्र मॉडल को समर्थन देना है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी