सांसद सुप्रिया सुले सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

महाराष्ट्र में सुप्रिया सुले का सरकार पर हमला- किसान और MPSC छात्र संकट में, CM फडणवीस बुलाएं सर्वदलीय बैठक

Maharashtra Supriya Sule: NCP सांसद सुप्रिया सुले ने किसानों, MPSC छात्रों और MSRTC की समस्याओं पर सरकार को घेरते हुए स्थिति पर चर्चा के लिए CM फडणवीस से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की।

रूपम सिंह

Supriya Sule Maharashtra Government Attack: राज्य में 200 विधायकों वाली सरकार होने के बावजूद महाराष्ट्र सामाजिक और आर्थिक संकटों से जूझ रहा है, ऐसा आरोप राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने लगाया है। उन्होंने किसान, एमपीएससी विद्यार्थी, एसटी महामंडल, गन्ना उत्पादक और बारिश की स्थिति को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की।

सुले ने कहा कि राज्य के अलग-अलग हिस्सों में किसान, विद्यार्थी और आम नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की मूलभूत समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

MPSC आंदोलन पर भी लिया आड़े हाथ

एमपीएससी विद्यार्थियों के आंदोलन का मुद्दा उठाते हुए सुले ने कहा कि आंदोलनकारी छात्र चर्चा के लिए तैयार हैं, इसलिए सरकार को भी संवाद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान बातचीत से ही निकलेगा।

सुले ने मुख्यमंत्री फडणवीस से राज्य की सामाजिक और आर्थिक स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की समस्याओं को राजनीतिक नजरिए से नहीं, बल्कि गंभीरता से देखने की जरूरत है।

ST की 700 बसें खड़ी नई बसों पर सवाल

एसटी महामंडल की स्थिति पर सवाल उठाते हुए सुले ने कहा कि राज्य में करीब 700 बसें कर्मचारियों की कमी के कारण खड़ी है।

ऐसे में 2 हजार नई बसै लाने की योजना का क्या फायदा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार को नई बसों की बजाय पहले कर्मचारियों की कमी दूर करनी चाहिए।

बारिश की मार किसान संकट में

सुप्रिया सुले ने कहा कि राज्य में कहीं अतिवृष्टि तो कहीं बारिश की कमी से किसान परेशान हैं। लातूर समेत कई क्षेत्रों में अभी तक अपेक्षित बारिश नहीं हुई है, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश से नुकसान हुआ है।

झगड़ा लगा गए धीरेंद्र शास्त्री, बंगाल में नॉन वेज पर सियासी संग्राम, दिलीप घोष ने कांग्रेस की FIR पर उठाए सवाल

वोटर लिस्ट विवाद पर राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोप बताया बेबुनियाद, बोले- केजरीवाल से बर्दाश्त नहीं हो रहा

कर्नाटक में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका के घर समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली में आज से तोड़ी जाएंगी 27 जर्जर इमारतें, सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, मालिकों को भेजा नोटिस

PM मोदी ने जिस रेलवे यूनिवर्सिटी का किया जिक्र, जानिए कहां है, कैसे होता है एडमिशन और कितनी है फीस