अजित पवार, सुप्रिया सुले सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

तुम हमारे दिलों में हमेशा रहोगे, भाई दूज पर अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले

Supriya Sule Ajit Pawar Bhaidooj: भाई दूज पर सुप्रिया सुले ने दिवंगत अजित पवार को याद कर भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि यह उनके बिना पहली दिवाली है और उनकी कमी हमेशा खलेगी।

प्रमोद यादव

Highlights

  • भाई दूज पर सुप्रिया सुले ने दिवंगत अजित पवार को याद किया।

  • एक्स पर बहनों और अजित पवार के साथ पुरानी तस्वीर साझा की।

  • सुप्रिया ने इसे भाई के बिना पहली दिवाली और पहला भाऊबीज बताया।

  • विद्या प्रतिष्ठान परिसर में अजित पवार की स्मृति में दीप वंदना कार्यक्रम हुआ।

  • अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती के पास विमान दुर्घटना में निधन हुआ था

Supriya Sule Emotional Post Ajit Pawar: नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार (NCP-SP) की सांसद सुप्रिया सुले ने भाई दूज के मौके पर अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिगवंत अजित पवार को याद करते हुए भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि तुम (अजित पवार) हमारे दिलों में हो, और हमेशा रहोगे।

सुप्रिया सुले ने बुधवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे अपनी बहनों और भाई अजित पवार के साथ थीं। भाई दूज के अवसर पर उन्होंने पोस्ट में लिखा, "भाई, यह तुम्हारे बिना पहली दिवाली और पहला भाऊ-बीज (भाई दूज) है। हर साल, हम बहनें इस दिन का कितनी बेसब्री से इंतजार करती थीं। लेकिन इस साल, जैसे ही भाऊ-बीज का दिन आया, मेरे मन में तुम्हारी अनगिनत यादें उमड़ आईं।"

अजित पवार और उनकी बहनें

अजीत पवार की याद में दीप वंदना कार्यक्रम आयोजित

सांसद सुप्रिया सुले ने आगे लिखा, "हमारा साथ, हमारी बातचीत, हमारी हंसी-मजाक, मुझे आज भी याद है कि तुम हम बहनों के साथ कितने खुश होकर समय बिताते थे। वे पल, जो उस समय बहुत आम लगते थे, आज बहुत अनमोल हो गए हैं।

भाई, आज के दिन तुम्हारी कमी बहुत खलती है। हम बहनें तुम्हें कितना याद करती हैं, इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। तुम हमारे दिलों में हो, और हमेशा रहोगे। इससे पहले, दिवंगत नेता अजीत पवार की याद में मंगलवार शाम विद्या प्रतिष्ठान परिसर में एक विशेष 'दीप वंदना' कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अजित पवार, सुप्रिया सुले

28 जनवरी को अजीत पवार की प्लेन क्रैश में हुई थी मौत

उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पारंपरिक दीप जलाए गए। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, सांसद पार्थ पवार, जय पवार, परिवार के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी और पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

गौरतलब है कि इस साल 28 जनवरी को, अजीत पवार को ले जा रहा विमान बारामती हवाई अड्डे के पास एक भयानक दुर्घटना का शिकार हो गया। विमान क्रैश हो गया और इस दुखद घटना में अजीत पवार की जान चली गई। यह न केवल पवार परिवार के लिए, बल्कि पूरे महाराष्ट्र राज्य के लिए एक बहुत बड़ा झटका था।

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल

बंकर रॉय कौन थे? जिन्होंने गांव की अनपढ़ महिलाओं और दादियों को इंजीनियर बनाया