पीएम मोदी को बेटी रेवती सुले के शादी का न्यौता देने पहुंचीं सुप्रिया सुले (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

पहले PM मोदी को दिया बेटी की शादी का न्यौता, फिर पेट्रोल-डीजल को लेकर साधा निशाना, सुप्रिया सुले ने क्या कहा?

Supriya Sule Meet PM Modi: सुप्रिया सुले ने पीएम मोदी से मुलाकात कर बेटी रेवती की शादी का न्यौता दिया, लेकिन इसके तुरंत बाद ईंधन की बढ़ती कीमतों और यूरिया किल्लत को लेकर केंद्र पर तीखा हमला बोला।

आकाश मसने

Supriya Sule Attack Modi Government: शरद पवार की बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने रविवार काे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें अपनी बेटी रेवती सुले की शादी का निमंत्रण दिया। इस दौरान उनके साथ उनके समधी अरुण लखानी और दामाद सारंग लखानी भी मौजूद थे। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं, लेकिन इसके ठीक 24 घंटे बाद सुप्रिया सुले के तेवर पूरी तरह बदल गए। सोमवार को उन्होंने केंद्र और महाराष्ट्र सरकार पर चौतरफा हमला बोल दिया।

पीएम मोदी से बेहद भावुक और पारिवारिक मुलाकात के अगले ही दिन सुप्रिया सुले ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। ईंधन की बढ़ती कीमतों महंगाई की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि देश इस समय संघर्ष में फंसा हुआ है और संकट के दौर से गुजर रहा है।

सुप्रिया सुले ने पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर सरकार को घेरा

पिछले 11 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 बार बढ़ोतरी हुई है। इसी को लेकर सुप्रिया सुले ने केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि हम लगातार इस बारे में बात करते आ रहे हैं। राहुल गांधी और 'INDIA' गठबंधन ने संसद में इस मुद्दे पर लगातार अपनी आवाज उठाई है।

महंगाई से किसानों पर संकट के बादल

सुप्रिया सुले ने कहा कि आम लोग पेट्रोल और डीजल के लिए कतारों में खड़े हैं। किसानों की हालत भी कुछ ऐसी ही हो गई है। मंत्री दावा कर रहे हैं कि यूरिया उपलब्ध नहीं होगा, तो फिर इन समस्याओं का समाधान कैसे होगा? महाराष्ट्र में प्याज किसानाें को भाव नहीं मिल रहा और महंगाई बढ़ते जा रही है। इससे किसान परेशान है। कोई भी किसी भी चीज का दिखावा कर सकता है लेकिन पैसे या अनाज का दिखावा नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एक राष्ट्रीय संकट खड़ा हो गया है।

महाराष्ट्र सरकार पर भी साधा निशाना

सुप्रिया सुले ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और छगन भुजबल के बयान एक-दूसरे के विरोधाभासी हैं। CM फडणवीस का दावा है कि देश में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जबकि छगन भुजबल का कहना है कि स्टॉक केवल 30 दिनों के लिए ही पर्याप्त है। सुप्रिया सुले ने सवाल उठाया कि सरकार ने असल में क्या योजना बनाई है? उन्होंने पूछा कि सरकार इस मामले पर सच क्यों नहीं बोल रही है?

कौन हैं सारंग लखानी?

बता दें कि सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले की शादी नागपुर के प्रसिद्ध विश्वराज ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अरुण लखानी के पुत्र सारंग लखानी से तय हुई है। सारंग लखानी पिछले 8 वर्षों से अधिक समय से विश्वराज ग्रुप में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले उन्होंने ‘मॉडर्न हाइड्रोजन’ में बिजनेस डेवलपमेंट कंसल्टेंट के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें