अजित पवार के साथ सुनेत्रा पवार (सोर्स: एक्स@SunetraA_Pawar) 
मुंबई

मैं अंदर से टूट गई हूं दादा... अजित पवार की जयंती पर पत्नी सुनेत्रा पवार का भावुक पोस्ट, देखें तस्वीरें

Ajit Pawar Birth Anniversary: अजित पवार की जयंती पर पत्नी सुनेत्रा पवार का दर्द छलक पड़ा। सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने दादा के साथ की यादें साझा कीं।

आकाश मसने

Sunetra Pawar Emotional Post On Ajit Pawar Birth Anniversary: महाराष्ट्र की राजनीति में अपनी एक अलग और कद्दावर पहचान रखने वाले नेता अजित पवार जिन्हें लोग प्यार से 'दादा' कहते हैं, आज उनकी जयंती है। इस मौके पर उनकी पत्नी और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार का दर्द छलक पड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक संदेश साझा करते हुए अपने जीवनसाथी को श्रद्धांजलि दी है।

सुनेत्रा पवार की यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। उनके शब्दों में अपनों को खोने का गहरा दर्द, खालीपन और दादा के प्रति अटूट सम्मान साफ नजर आ रहा है। समर्थकों और राजनीतिक जगत के लोगों द्वारा इस पोस्ट पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

"हर साल खुशियों से भर जाता था घर, आज टूट गई हूं..."

साेशल मीडिया मंच एक्स पर अजित पवार के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करते हुए सुनेत्रा पवार ने लिखा "दादा... कई सालों से, मैंने आपका जन्मदिन इतनी खुशी, जोश और गर्व के साथ मनाया। घर और परिवार खुशियों से भर जाता, और शुभकामनाओं की बौछार होती, लेकिन आज, इसी दिन को आपकी जयंती के रूप में मनाते हुए मैं अंदर से पूरी तरह टूट गई हूं। मेरा दिल अभी भी इस कड़वी सच्चाई को मानने को तैयार नहीं है, दादा।

उन्होंने आगे लिखा जिंदगी के हर मोड़ पर आप मेरी सबसे बड़ी ताकत बनकर मेरे साथ खड़े रहे। आपका वह पक्का साथ, मुश्किल समय में पीठ थपथपाना, और आपका हमेशा साथ देना। यह यकीन करना मुश्किल है कि यह सब अचानक खो गया कि अब सब कुछ इतना खोया-खोया और खाली-खाली सा लग रहा है। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि समय मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सहारा इतनी जल्दी छीन लेगा।

सुनेत्रा पवार ने अजित पवार को याद करते हुए लिखा आज यह दिन मनाते हुए मेरा दिल दुख से भर गया है; मेरी आंखों में आंसू रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। दादा, भले ही आप आज मेरे साथ नहीं हैं, लेकिन आपकी सोच, आपकी यादें, दूसरों की सेवा करने का आपका जज़्बा, आपका अनुशासन, और आपने मुझे जो प्यार दिया, वह हमेशा मेरी हर सांस में और मेरे रोम-रोम में जिंदा रहेगा। मेरे जीवन के साथी और आपकी पवित्र यादों को दिल से और सम्मान के साथ श्रद्धांजलि...!

सोशल मीडिया पर समर्थकों का सैलाब

सुनेत्रा पवार की इस पोस्ट के बाद अजित पवार के समर्थकों, एनसीपी (NCP) कार्यकर्ताओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर लोग इस पोस्ट को शेयर कर सुनेत्रा पवार और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा