सुनेत्रा पवार (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

सुनेत्रा पवार बनीं NCP की नई बॉस! प्रफुल पटेल ने किया राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान

Sunetra Pawar News: अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। प्रफुल पटेल ने पार्टी बैठक में यह घोषणा की।

आकाश मसने

Sunetra Pawar NCP President: महाराष्ट्र की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हुई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिग्गज नेता अजित पवार के निधन के बाद खाली हुए पार्टी अध्यक्ष के पद को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब पूर्णविराम लग गया है। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रफुल पटेल ने किया ऐलान

एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने मुंबई के वर्ली स्थित NSCI डोम में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि सुनेत्रा पवार इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थीं और पूरे देश से आए प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से उनके नाम का समर्थन किया।

अजित पवार की विरासत को आगे बढ़ाएंगी सुनेत्रा 'वहिनी'

28 जनवरी 2026 को बारामती में एक दुखद विमान दुर्घटना में अजित पवार के निधन के बाद से ही पार्टी में नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज थीं। प्रफुल पटेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमने एक अपूरणीय क्षति झेली है, लेकिन अजित दादा से प्रेरणा लेकर हमें आगे बढ़ना होगा। मुझे विश्वास है कि सुनेत्रा वहिनी के नेतृत्व में हम वही सफलता हासिल करेंगे जो अजित दादा के नेतृत्व में मिलने वाली थी।

NCP की पहली महिला अध्यक्ष बनकर रचा इतिहास

सुनेत्रा पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 26 साल के इतिहास में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला नेता हैं। शरद पवार और अजित पवार के बाद वह पार्टी की तीसरी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी हैं। उनकी यह नियुक्ति न केवल पार्टी के भीतर उनकी बढ़ती पकड़ को दर्शाती है, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति में महिलाओं की सशक्त भागीदारी का भी प्रतीक है।

डिप्टी सीएम से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर

बता दें कि अजित पवार के निधन के ठीक बाद सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना गया था, जिसके बाद उन्होंने 31 जनवरी को उन्होंने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। अब पार्टी के सर्वोच्च पद पर आसीन होकर उन्होंने संगठन पर अपना पूर्ण नियंत्रण स्थापित कर लिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को एकजुट रखने और शरद पवार गुट के साथ संभावित विलय की चर्चाओं के बीच अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखने के लिए लिया गया है।

बैठक में मौजूद रहे दिग्गज नेता

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रफुल पटेल और सुनील तटकरे के अलावा छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे और दिलीप वलसे पाटिल जैसे वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। सुनेत्रा पवार के दोनों बेटे, पार्थ और जय पवार भी इस दौरान मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने के बाद सुनेत्रा पवार ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया।

विश्व के मशहूर क्लाइमेट साइंटिस्ट जेम्स हानसेन की चेतावनी, इसलिए इतिहास का सबसे गर्म साल बनेगा 2026

EPF Withdrawal Rules 2026: फॉर्म 15G और 15H की जगह आया फॉर्म 121, जान लें नए नियम और पात्रता की शर्तें

ओबीसी 27 प्रतिशत आरक्षण मामले में मोहन सरकार की बड़ी तैयारी! दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से मिले सीएम डॉ. यादव

फेस्टिवल के बीच UPI यूजर के लिए बड़ी खबर, MDR लागू करने का फैसला टला; जल्द आएगी नई तारीखें

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा