नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Navi Mumbai: स्टार एयर ने नवी मुंबई से भरी उड़ान, अहमदाबाद-गोवा-बेंगलुरु से जुड़ेगा शहर

Navi Mumbai International Airport: स्टार एयर 25 दिसंबर से नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू करेगी. अहमदाबाद, गोवा, बेंगलुरु और नांदेड़ से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai News In Hindi: रीजनल एयरलाइन स्टार एयर ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपनी फ्लाइट सर्विस ऑपरेशन शुरू करने की घोषणा की है, स्टार एयर की पहली उड़ान 25 दिसंबर से शुरू होगी।

एयरलाइन ने कहा कि वह 25 दिसंबर से शुरू होने वाली नई फ्लाइट्स के साथ नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को अहमदाबाद, गोवा (मोपा), बेंगलुरु और नांदेड़ को जोड़ेगी। स्टार एयर ने कहा कि वह ग्राहकों को नवी मुंबई और पश्चिमी और दक्षिणी भारत के जरूरी बिजनेस और आरामदायक यात्रा के साथ आसान कनेक्टिविटी देने का काम करेगी।

25 से शुरू होगी सेवा, 5100 रुपए किराया

एयरलाइन ने कहा कि नए शेड्यूल में नवी मुंबई-अहमदाबाद, नवी मुंबई-नांदेड वाया अहमदाबाद, नवी मुंबई-गोवा (मोपा) और नवी मुंबई-बेंगलुरु वाया गोवा (मोपा) जैसी सर्विस शामिल हैं। स्टार एयर ने कहा है कि इन नए रूट्स पर सभी फ्लाइट्स एजाएगी एक बयान में, स्टार एयर के सीईओ कैप्टन सिमरन सिंह तिवाना ने कहा है कि नवी मुंबई एयरपोर्ट से सर्विस शुरू करने वाली कंपनी "असली भारत की आसान और समय बचाने वाले ऑप्शन से जोड़ने के अपने कमिटमेट को पूरा किया है।

लिवाना ने आगे कहा, कि ये नए रूट नवी मुंबई और बड़े मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के यात्रियों को स्टार एयर के लगातार बढ़ते नेटवर्क के जरिए जरूरी रीजनल शहरों तक आसानी से पहुंचने में मदद करेंगे, साथ ही ट्रेड, टूरिज्म और इन्वेस्टमेंट के नए अवसर भी पैदा होंगे, से दोपहर 3:05 बजे से सेवा शुरू की जाएगी। 25 दिसंबर महीने से शुरू होने वाली हवाई सेवा के लिए टिकट की कीमत 5।100 रुपये तय की गई है जबकि 25 दिसंबर को सेवा शुरू होने के पहले दिन किराया 3,600 रुपए तय किया गया है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस