मुंबई झोपड़पट्टियों, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

मुंबई की 19 झोपड़पट्टियों का होगा क्लस्टर पुनर्विकास, 6.17 लाख घर बनाने की तैयारी

SRA Mumbai Housing Projects: मुंबई की 19 बड़ी झोपड़पट्टियों के 3,598 एकड़ क्षेत्र का क्लस्टर डेवलपमेंट किया जाएगा। SRA, MMRDA और म्हाडा मिलकर 6.17 लाख से अधिक पुनर्वास घरों का निर्माण करेंगे।

रूपम सिंह

Mumbai Slum Cluster Development: मुंबई शहर की बड़ी झोपड़पट्टियों के पुनर्विकास को गति देने के लिए मुंबई में 19 झोपड़पट्टियों का क्लस्टर डेवलपमेंट किया जाएगा। इन क्लस्टरों का कुल क्षेत्रफल करीब 3,598 एकड़ है। प्रस्ताव के तहत लगभग 6 लाख 17 हजार 229 घरों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। परियोजनाओं को गति देने के लिए SRA, MMRDA, म्हाडा और सिडको जैसी संस्थाएं संयुक्त भागीदारी के आधार पर काम करेंगी।

पहले चरण में तीन क्षेत्रों का चयन

SRA ने पहले चरण के लिए बांद्रा पूर्व के बेहरामपाड़ा, अंधेरी के मजासवाड़ी और ओशिवरा के बेहराम बाग को चुना है। SRA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. महेंद्र कल्याणकर के अनुसार, प्राधिकरण ने वर्ष 2030 तक 5 लाख से अधिक पुनर्वास घर बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसका उद्देश्य मुंबई महानगर क्षेत्र में पुनर्विकास को गति देना और इसे विकास के प्रमुख केंद्र के रूप में मजबूत करना है।

13 नवंबर 2025 की नीति के तहत विकास

13 नवंबर 2025 से लागू समूह पुनर्विकास नीति के तहत बड़े और लगातार फैले झोपड़पट्टी क्षेत्रों का एक साथ विकास किया जाएगा। इसके तहत सबसे पहले जुहू गली झोपड़पट्टी का समूह पुनर्विकास किया जाएगा। इसके बाद अन्य चिन्हित क्षेत्रों में परियोजनाएं आगे बढ़ाई जाएंगी।

वडाला-अंटॉप हिल में 64 हजार से ज्यादा घर

प्रस्तावित प्रमुख क्षेत्रों में वडाला-अंटॉप हिल में 352 एकड़ क्षेत्र में 64,466 घरों का निर्माण प्रस्तावित है। देवनार में 334 एकड़ में 57,393, मजासवाड़ी में 261 एकड़ में 51,425 और विक्रोली पार्क साइट में 371 एकड़ में 60,467 घरों का लक्ष्य रखा गया है।

भांडुप पश्चिम में सबसे बड़ा प्रस्ताव

भांडुप पश्चिम में 553 एकड़ क्षेत्र में करीब 1,02,601 घरों के निर्माण का प्रस्ताव है। इसके अलावा गोपीकृष्ण नगर, डहाणूकरवाड़ी, कांजूरमार्ग के टैगोर नगर, अंधेरी पश्चिम, गोवंडी रेलवे स्टेशन, ट्रॉम्बे, चेंबूर गोल्फ क्लब और लोखंडे मार्ग समेत अन्य क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर आवास निर्माण किया जाएगा।

संयुक्त भागीदारी से तेज होगा पुनर्विकास

SRA का मानना है कि बड़े झोपड़पट्टी क्षेत्रों को छोटे-छोटे प्रोजेक्ट में बांटने के बजाय क्लस्टर के रूप में विकसित करने से पुनर्विकास की प्रक्रिया तेज होगी। विभिन्न सरकारी और विकास प्राधिकरणों की भागीदारी से आवास निर्माण के साथ बुनियादी सुविधाओं को भी बेहतर करने पर जोर दिया जाएगा।

टिट फॉर टैट! पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में की चालाकी, तो दिल्ली पुलिस ने हाई कमीशन के बाहर चलाया बुलडोजर- VIDEO

दिल्ली में जुटे भारत-जापान के रक्षा मंत्री; जानें राजनाथ सिंह और शिंजिरो कोइजुमी की बैठक के बड़े एजेंडे

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

NEET-JPSC के बाद हिमाचल में बवाल! शिमला की सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, HPU के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें VIDEO

चेन्नई पहुंचे अमित शाह, आज दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की करेंगे अध्यक्षता, 5 राज्यों के CM होंगे शामिल