म्हाडा सायन पुनर्विकास सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

सायन प्रतीक्षा नगर और खार में म्हाडा करेगी क्लस्टर पुनर्विकास, 114 इमारतों के कायाकल्प को कैबिनेट की मंजूरी

Mumbai MHADA cluster project: सायन प्रतीक्षा नगर और खार में 114 इमारतों के क्लस्टर पुनर्विकास को कैबिनेट ने मंजूरी दी। म्हाडा खुद ठेकेदार नियुक्त कर 6,387 परिवारों का पुनर्वास करेगी।

रूपम सिंह

MHADA Sion Pratiksha Nagar Khar Cluster Redevelopment: सायन के प्रतीक्षा नगर स्थित म्हाडा के संक्रमण शिविर और खार स्थित रामकृष्ण नगर में इमारतों के समूह पुनर्विकास को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। इन परियोजना को म्हाडा खुद ठेकेदार नियुक्त कर पूरा करेगा। इस पुनर्विकास के तहत 114 जर्जर इमारतों को नए सिरे से विकसित किया जाएगा। साथ ही इनमें रहने वाले हजारों लोगों के लिए नए घर बनाए जाएंगे।

प्रतिक्षानगर की परियोजना का प्रस्ताव तैयार करने का काम शुरू है, जिसे करीब एक महीने में पूरा कर इसे राज्य सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। वहीं, खार में इमारतों के क्लस्टर डेवलपमेंट वाले प्रस्ताव को मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी मिल गई। सायन के प्रतीक्षा नगर स्थित म्हाडा के संक्रमण शिविर का क्लस्टर डेवलपमेंट म्हाडा खुद करेगा। कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट मॉडल के बजाय म्हाडा ठेकेदार नियुक्त कर परियोजना को इसे आगे बढ़ाएगा।

राज्य सरकार की मंजूरी के बाद निविदा प्रक्रिया

मुंबई मंडल ने इसका प्रस्ताव तैयार करना शुरू कर दिया है और करीब एक महीने में इसे राज्य सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। परियोजना में संक्रमण शिविर की 95 जर्जर इमारतों का पुनर्विकास होगा। यहां रहने वाले 6,387 शिविरार्थियों के लिए इतने ही घर बनाए जाएंगे। 'ए' श्रेणी के मूल किराएदारों को स्थाई मालिकाना हक का घर मिलेगा,

जबकि 'बी' और 'सी' श्रेणी के शिविरार्थियों को फिलहाल अस्थाई आवास दिया जाएगा। इनके स्थाई पुनर्वास का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बताया गया है कि पुनर्विकास के बाद म्हाडा को अतिरिक्त घर भी मिलेंगे, जिनकी संख्या निविदा प्रक्रिया में तय होगी। राज्य सरकार की मंजूरी के बाद प्रारूप तैयार कर निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला

खार पश्चिम के रामकृष्णनगर स्थित म्हाडा की इमारतों के समूह पुनर्विकास को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। साथ ही परियोजना के लिए विकासक नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल बैठक

में यह फैसला लिया गया। रामकृष्णनगर सहकारी आवास संस्था की 25,523।90 वर्ग मीटर जमीन पर कुल 19 इमारतें हैं, जिनमें 18 आवासीय और एक कमर्शियल इमारत शामिल है। करीब 1985 में निर्मित इन इमारतों में से कुछ जर्जर हो चुकी है।

परियोजना में तेजी के लिए बनेगी उच्चाधिकार समिति

परियोजना के तहत भूखंड क्रमांक 18 और कमर्शियल इमारत के भू-भाग को छोड़कर शेष जमीन पर विकासक की नियुक्ति कर म्हाडा के माध्यम से पुनर्विकास किया जाएगा, परियोजना को गति देने के लिए आवास विभाग के सचिव की अध्यक्षता में उच्चाधिकार समिति गठित करने को भी मंजूरी दी गई है।

मोघरपाड़ा के 198 किसानों को विकसित भूखंड

मेट्रो लाइन 4, 41 और 10 के एकीकृत कारशेड के लिए जमीन देने वाले ठाणे शहर स्थित मोधरपाड़ा के 198 परियोजनाबाधित किसानों को विकसित भूखंड मालिकाना हक से देने को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया, सर्वे क्रमांक 30 की 211.76 हेक्टेयर जमीन में से 174.01 हेक्टेयर जमीन एमएमआरडीए को मिली है।

नासिक म्हाडा के 333 घरों का ड्रॉ

  • प्रभावित 167 किसानों और 31 अतिक्रमणधारी किसानों को 22.5 और 12.5 प्रतिशत विकसित भूखंड जमीन धारणाधिकार वर्ग-1 के तहत दिए जाएंगे।

  • म्हाडा के नासिक मंडल की विभिन्न आवास योजनाओं के तहत 333 आवासों की लॉटरी मंगलवार को निकाली गई।

  • यह लॉटरी मंडल के सभापति रंजन ठाकरे के हाथों राम गणेश गडकरी चौक स्थित कार्यालय में निकाली गई।

  • पाथर्डी, म्हसरूल, मखमलाबाद, चुंचाले, आडगांव, सातपुर और अहिल्यानगर की योजनाओं में ये आवास शामिल हैं।

  • लॉटरी के लिए कुल 493 आवेदन मिले, जबकि अनामत राशि के साथ 341 आवेदन प्राप्त हुए। विजेता आवेदकों का सत्कार किया गया।

Chintan Shivir: आज से PM नरेंद्र मोदी और कैबिनेट मंत्रियों की अहम बैठक, मंत्रालयों के कामकाज पर होगी चर्चा

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी ने बताया दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल