श्रीकांत शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

लोकसभा में श्रीकांत शिंदे का राहुल गांधी पर तंज, बजट और रक्षा नीति पर तीखा पलटवार

Shrikant Shinde Vs Rahul Gandhi: लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान सांसद श्रीकांत शिंदे ने राहुल गांधी की आलोचनाओं पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को पहले संभालने की नसीहत दी।

अपूर्वा नायक

Shrikant Shinde On Rahul Gandhi: संसद में बजट चर्चा के दौरान श्रीकांत शिंदे ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को पहले अपनी पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए, उसके बाद देश और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर टिप्पणी करनी चाहिए।

बजट पर चर्चा के दौरान उन्होंने विपक्ष की आर्थिक और रक्षा नीति से जुड़ी आलोचनाओं का जवाब दिया। श्रीकांत शिंदे ने कहा कि विपक्ष के कुछ नेता देश के अंदर और बाहर जाकर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली टिप्पणियां करते हैं।

उन्होंने दावा किया कि प्रस्तुत बजट ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें युवाओं, महिलाओं और रोजगार को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही भारत को ग्लोबल बायो-फार्मा हब बनाने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के प्रावधान का उल्लेख भी किया गया।

मुंबई के लिए विशेष घोषणाएं

सांसद ने कहा कि मुंबई के लिए एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) संस्थान की घोषणा की गई है, जिससे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा एमएसएमई ग्रोथ फंड के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो छोटे और मध्यम उद्योगों को वित्तीय मजबूती देगा।

औद्योगिक विकास और शिक्षा पर जोर

बजट में औद्योगिक क्षेत्रों के पास पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित करने की भी घोषणा की गई है। सरकार का मानना है कि इससे शिक्षा, कौशल विकास और उद्योगों के बीच बेहतर तालमेल बनेगा। शिंदे ने कहा कि यह बजट देश की आर्थिक वृद्धि को तेज करने और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र