उद्धव ठाकरे सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

परिसीमन बिल को लेकर उद्धव ठाकरे गुट का सामना से मोदी सरकार पर तीखा हमला, DMK और शरद पवार गुट को भी घेरा

Shiv Sena UBT on Delimitation Bill : संसद के विशेष सत्र को लेकर शिवसेना (यूबीटी) ने मुखपत्र 'सामना' के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इसे परिसीमन विधेयक पास कराने की साजिश बताया।

आकाश मसने

Highlights

  • मोदी सरकार ने शीतकालीन सत्र टालकर 30 नवंबर से विशेष अधिवेशन बुलाया

  • उद्धव गुट ने सामना से सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

  • परिसीमन विधेयक पास कराने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत के जुगाड़ पर जताया संदेह

  • DMK और शरदचंद्र पवार गुट को दी विचारधारा से विश्वासघात न करने की नसीहत

Shiv Sena UBT on Modi Government: संसद के शीतकालीन अधिवेशन को टालकर अचानक विशेष अधिवेशन बुलाने के केंद्र सरकार के फैसले ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। इस मुद्दे पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के मुखपत्र 'सामना' ने अपने संपादकीय के जरिए सरकार पर तीखा हमला बोला है। सामना ने इस विशेष सत्र को विवादास्पद परिसीमन विधेयक को मंजूरी दिलाने के लिए सरकार का एक नया और सोचा-समझा राजनीतिक दांव करार दिया है।

सोशल मीडिया के माध्यम से विशेष अधिवेशन की घोषणा करना दुर्भाग्यपूर्ण

सामना के संपादकीय में कहा गया है कि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से विशेष अधिवेशन की घोषणा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे पहले सरकार ने विपक्ष और संसद के अन्य प्रमुख नेताओं से चर्चा करने का सौजन्य तक नहीं दिखाया। रिजिजू ने सोशल मीडिया पर सूचना दी कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से 30 नवंबर को और राज्यसभा के सभापति से 2 दिसंबर को अधिवेशन बुलाने का अनुरोध किया है।

सामना के अनुसार, मोदी सरकार पहले निर्णय लेती है, अपना दांव चलती है और बाद में लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति को सूचित करती है। यह विशेष अधिवेशन है और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन यानी डिलिमिटेशन विधेयक को मंजूरी दिलाने के लिए यह दूसरा दांव खेला गया है।

संसद का सत्रावसान नहीं करना सरकार का दांव

उद्धव ठाकरे गुट ने कहा कि 2026 के मानसून सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए हुए 100 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन संसद का सत्रावसान नहीं किया गया था। इसके कारण सरकार ने अल्प सूचना पर कभी भी संसद का सत्र बुलाने का अधिकार अपने हाथ में रखा था।

शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना के संपादकीय में दावा किया गया है कि परिसीमन विधेयक को मंजूरी दिलाने के लिए मोदी सरकार को दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता है। यह आंकड़ा सरकार जुटा नहीं पाई थी। इसलिए 17 अप्रैल 2026 को यह विधेयक लोकसभा में गिर गया। अब सरकार इस विधेयक को दोबारा ला रही है, तो दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा उसने किस रास्ते से जुटाया?

डीएमके और कांग्रेस के बीच दरार

तमिलनाडु की एम. के. स्टालिन की पार्टी डीएमके और महाराष्ट्र की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधेयक के पक्ष में मतदान करने की चर्चा पर सामना में तीखा हमला किया गया है। सामना में कहा गया है कि ऐसा हुआ तो इन दोनों दलों का अपनी विचारधारा के साथ विश्वासघात होगा। डीएमके और कांग्रेस के बीच इस समय दरार है। डीएमके ने कांग्रेस से नाता तोड़कर इंडिया गठबंधन से दूरी बना ली है। फिर भी उसके नेता बार-बार भाजपा की मदद न करने की बात करते हैं।

दक्षिण के राज्यों को परिसीमन विधेयक पर आपत्ति

लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन विधेयक पर संपादकीय में कहा गया है कि राज्यों की जनसंख्या के अनुपात में लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसलिए उत्तर भारत में जनसंख्या अधिक होने के कारण वहां सीटों की संख्या में भारी वृद्धि होगी, जबकि दक्षिण के राज्यों ने जनसंख्या पर नियंत्रण रखा है, इसलिए वहां सीटों की संख्या उतनी नहीं बढ़ेगी। दक्षिण के राज्यों को इस विधेयक पर आपत्ति है। केरल और तमिलनाडु के दल भी इसका विरोध कर रहे हैं।

आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी मोदी-शाह सरकार में शामिल है, लेकिन वाईएसआर कांग्रेस के जगन मोहन रेड्डी ने भी अब विधेयक के विरोध में आवाज उठाई है।

DMK ने दिया केंद्र सरकार का साथ, संसद में दो-तिहाई बहुमत की राह आसान? परिसीमन बिल से पहले बड़ा सियासी उलटफेर

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

India Sugar Stock Shortage: 30 लाख टन तक घट सकता है चीनी का भंडार! क्या बढ़ेंगी चीनी की कीमतें?

परिसीमन के बाद बदल जाएगी देश की चुनावी तस्वीर! 15 पॉइंट्स में जानें क्या-क्या बदलेगा

शरद पवार का इतिहास पीठ में छुरा घोंपने वाला, परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस का सुप्रिया सुले पर बड़ा हमला