सामना में एआई एंकर (सौजन्य-सोशल मीडिया, कंसेप्ट फोटो) 
मुंबई

अब AI करेगा उद्धव की वकालत, मनपा चुनाव के लिए खेला दांव, 'तेजस्वी एआई' का किया अनावरण

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में जल्द ही मनपा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। चुनाव से पहले पक्ष-विपक्ष तैयारी में जुट गया है। इसके लिए शिवसेना यूबीटी ने एआई का नया इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

प्रिया जैस

मुंबई: महाराष्ट्र में महानगरपालिका के चुनावों के लिए विपक्ष ने अपनी तैयारी जोरो से शुरू कर दी है। मनपा चुनाव के लिए शिवसेना यूबीटी इस बार मॉडर्न तकनीक एआई का इस्तेमाल कर रही है। शिवसेना यूबीटी आगामी महाराष्ट्र नगर निकाय चुनावों से पहले कृत्रिम मेधा (AI) पर बड़ा दांव लगा रही है। पार्टी ने अपने संस्थापक बाल ठाकरे की आवाज को एआई की मदद से फिर से तैयार किया है और अपने मुखपत्र ‘सामना' के लिए एक एआई एंकर भी विकसित किया है।

विपक्षी पार्टी इस नये युग की तकनीक का उपयोग व्यापक रूप से लोगों तक, खासकर युवाओं तक पहुंचने के लिए करने की योजना बना रही है। इस वर्ष के अंत में बृहन्मुंबई महानगरपालिका सहित विभिन्न नगर निकायों के चुनाव होने की संभावना है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी द्वारा एआई का इस्तेमाल ऐसे समय में किया जा रहा है जब शिवसेना में विभाजन के कारण और पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की वजह से पूर्व मुख्यमंत्री को अपने राजनीतिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

डेटा विश्लेषण के लिए एआई का उपयोग

शिवसेना यूबीटी सांसद अनिल देसाई ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि वे एआई का यथासंभव उपयोग करते हैं, खासकर डेटा विश्लेषण के लिए। अप्रैल में, शिवसेना यूबीटी ने नासिक में एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए बाल ठाकरे जैसी आवाज बनाने के लिए एआई का उपयोग किया था, ताकि पिछले साल राज्य विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद पार्टी की संभावनाओं को मजबूत किया जा सके। शिवसेना यूबीटी के अनुसार, भाषण में यह दर्शाने का प्रयास किया गया था कि अगर बाल ठाकरे जीवित होते तो वह क्या कहते। एआई के भाषण में मुख्य रूप से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली प्रतिद्वंद्वी शिवसेना पर निशाना साधा गया। इसमें बाल ठाकरे द्वारा भाषणों के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले लहजे को अपनाने की भी कोशिश की गई।

यूट्यूब चैनल पर एआई एंकर

शुक्रवार को शिवसेना सांसद और पार्टी के मुखपत्र के कार्यकारी संपादक संजय राउत ने 'तेजस्वी एआई' का अनावरण किया, जिसके बारे में दावा किया गया कि यह मराठी मीडिया में पहला कृत्रिम मेधा एंकर है। उन्होंने कहा कि ‘एआई एंकर' ‘सामना' के यूट्यूब चैनल पर समाचार पढ़ेगा। काले रंग का सूट पहने ‘एआई एंकर' व्यक्ति की तरह दिखता है, जिसकी उम्र 25 से 30 साल के बीच लगती है।

देसाई ने कामकाज में एआई के इस्तेमाल के पीछे उद्धव ठाकरे के बेटे और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे को श्रेय दिया। पिछले महीने, तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने कडप्पा जिले में अपने वार्षिक सम्मेलन के निमंत्रण वीडियो के लिए एआई का उपयोग करते हुए अपने संस्थापक एन टी रामा राव (एनटीआर) की डिजिटल रूप से पुन:निर्मित आवाज को इस्तेमाल किया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब