शिवसेना नेता संजय निरुपम, शाइना एनसी, आनंद दुबे ने सोनिया गांधी की किताब फाड़ी सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

शिवसेना नेताओं ने सोनिया गांधी की किताब फाड़ी, संजय निरुपम और शाइना एनसी ने की महाराष्ट्र में बैन की मांग

Sonia Gandhi Book Controversy: मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवसेना शिंदे गुट के संजय निरुपम, शाइना एनसी, आनंद दुबे ने सोनिया गांधी की किताब फाड़ी। किताब को महाराष्ट्र में बैन करने की मांग की।

आकाश मसने

Shiv Sena Shinde Faction On Sonia Gandhi Book Controversy: शिवसेना शिंदे गुट ने सोनिया गांधी की किताब फाड़ी और किताब को महाराष्ट्र में बैन करने की मांग की। मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संजय निरुपम, शाइना एनसी, आनंद दुबे समेत कई नेताओं ने किताब फाड़ी। Belonging: A Journey of Love में सोनिया गांधी ने सावरकर की माफ़ी का जिक्र किया है, शिवसेना का कहना है सावरकर मतलब तेज, सावरकर मतलब तपस्या। लेकिन कांग्रेस बार बार उनका अपमान कर रही है।

वीर सावरकर के अपमान का मुद्दा उठाया

शिंदे गुट के नेताओं ने सोनिया गांधी की किताब में वीर सावरकर के अपमान का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी की किताब में पेज 201 पर सोनिया गांधी ने लिखा है वीर सावरकर का अपमान करते हुए कहा है कि वीर सावरकर ब्रिटिश सरकार से लगातार माफी मांग रहे थे।

सोनिया पर फेक नेरेटिव फैलान को आरोप

शिवसेना नेताओं ने प्रेस काॅफ्रेंस के दौरान कहा कि साेनिया गांधी की किताब के पेज नंबर 443 पर भी सावरकर, आरएसएस और बीजेपी के खिलाफ फेक नेरेटिव फैलाने का काम किया है।

शिंदे गुट का उद्धव ठाकरे पर निशाना

शिंदे गुट ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि इसी किताब को उद्धव ठाकरे ने स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि स्वातंत्र्य वीर सावरकर का अपमान करने पर मणिशंकर अय्यर की तस्वीर पर बालासाहेब ठाकरे ने चप्पल से मारा था। आज वहीं कांग्रेस सावरकर का अपमान कर रही है और बालासाहेब के बेटे उद्धव ठाकरे अब भी उनके साथ गठबंधन में है।

क्या सोनिया गांधी से माफी मंगवायेंगे उद्धव ठाकरे

शिवसेना नेताओं ने उद्धव ठाकरे से सवाल किया कि क्या आपमें भी सोनिया गांधी की तस्वीर पर चप्पल मारने की हिम्मत है? क्या सोनिया से आप भी माफी मंगवायेंगे? ये वही कांग्रेस है जिसने कल बालासाहेब ठाकरे के काल स्मृति दिन पर किसी ने याद नहीं किया और उसी कांग्रेस के साथ आप प्रेम दिखा रहे हैं।

शाइना एनसी ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

शिवसेना की प्रवक्ता शायना एनसी ने कहा कि कांग्रेस जैसी कुछ पार्टियां हैं, जिनकी महाराष्ट्र के नेताओं को नीचा दिखाने की आदत है। हमने ऐसा बार-बार देखा है चाहे सावरकर हों या बालासाहेब ठाकरे वे उनकी आलोचना करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। और सबसे दुखद बात यह है कि जो लोग सावरकर की विचारधारा के वाहक होने का दावा करते हैं, वे न केवल कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े हैं, बल्कि उनकी गोद में बैठे हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना।

सोनिया गांधी ने वीर सावरकर का अपमान किया

शायना एनसी ने कहा कि सोनिया गांधी एक ऐसे 'जुड़ाव' की बात करती हैं, जहां वे खुद राजीव गांधी की गोद में बैठी हैं। कुछ राजनीतिक दल ऐसे हैं जो हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को रत्ती भर भी अहमियत दिए बिना, कांग्रेस पार्टी की गोद में बैठे हैं।

सोनिया गांधी सावरकर का अपमान करती हैं, वह उन्हें हिंदुत्व के दायरे से बाहर रखने वाला बताती हैं। जबकि बालासाहेब ठाकरे हमेशा कहते थे कि सावरकर हिंदुत्व की आत्मा हैं। बालासाहेब ठाकरे ने ही यह बात कही थी कि सावरकर का हर अपमान केवल आपके अपने वोट-बैंक की राजनीति के नजरिए से देखा जाता है।

CM योगी दोनों कानों में कितने ग्राम के सोने के कुंडल पहनते हैं? जानें उनकी असली कीमत

क्या अब SpiceJet भी बंद हो जाएगा, एयरलाइन के सामने मंडरा रहा गहरा आर्थिक संकट

वाह मजा आ गया, आतंकी लतीफ भट को मारने के बाद सुरक्षाबलों ने किया बल्ले-बल्ले; VIDEO हुआ वायरल

कहीं चोलकालीन मूर्ति तो कहीं कच्छ की दुर्लभ कला, PM नरेंद्र मोदी ने विदेशी नेताओं को दिए भारत के ये खास उपहार

22 साल का लतीफ भट क्यों बना कारपेंटर से आतंकवादी, जानें लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर का पाकिस्तानी गेम