शाइना एनसी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

बांग्लादेश में BNP की जीत पर शायना एनसी ने तारिक रहमान को दी बधाई, राहुल गांधी पर साधा निशाना

Shaina NC Statement: शिवसेना प्रवक्ता शायना एनसी ने बांग्लादेश में बीएनपी की जीत पर तारिक रहमान को बधाई दी। वहीं राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

आकाश मसने

Shaina NC On Bangladesh BNP Win: बांग्लादेश के हालिया संसदीय चुनाव परिणामों के बाद भारत में राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर तेज हो गया है। विभिन्न दलों के नेताओं ने अलग-अलग दृष्टिकोण से अपनी बात रखी है। शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने चुनाव में बीएनपी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी गई बधाई का समर्थन किया और एक स्थिर, लोकतांत्रिक व समावेशी बांग्लादेश की कामना की। साथ ही उन्होंने सुरक्षा, घुसपैठ और द्विपक्षीय संबंधों को राष्ट्रीय हित से जोड़ा। राहुल गांधी और वंदे मातरम विवाद पर भी उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए राष्ट्रवाद और संवैधानिक प्रावधानों का हवाला दिया।

बांग्लादेश के चुनावी नतीजों पर क्या बोलीं शाइना एनसी?

शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा कि किसी भी लोकतंत्र में जीत और हार होती रहती है। चूंकि बीएनपी ने जीत दर्ज की है, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी ने उसके नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके नेता एकनाथ शिंदे की ओर से भी वे एक प्रगतिशील, लोकतांत्रिक और समावेशी बांग्लादेश की कामना करती हैं, ताकि घुसपैठ रुके और विकास आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश होने के नाते दोनों देशों के राष्ट्रीय हित में सुरक्षा सुनिश्चित होना जरूरी है।

राहुल गांधी साधा जमकर निशाना

शिवसेना नेता शायना एनसी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इधर-उधर की बातें करते रहते हैं, और उन्होंने जो कहा है, उसके आधार पर, सांसद निशिकांत दुबे चाहते हैं कि यह अमेंडमेंट पास हो जाए। यह एक कॉन्स्टिट्यूशनल प्रोविज़न है; ऐसा नहीं है कि वह अचानक बोल रहे हैं।

उनका मानना ​​हो सकता है कि जब आप भारत विरोधी ताकतों के साथ मिलकर भारत को अस्थिर करने का माहौल बनाते हैं, तो एक सेल्फ-कंटेन्ड प्रपोजल पेश किया गया है, और इस मामले पर फैसला लेजिस्लेटिव हाउस पर छोड़ देना चाहिए।

वंदे मातरम विवाद पर टिप्पणी करते हुए शायना एनसी ने कहा ने कहा कि मैं जमीयत से कहूंगी कि ‘वंदे मातरम’ हमारे लिए राष्ट्रीय गौरव, राष्ट्रीय हित और राष्ट्रवाद का मामला है। अगर आप यहां भारत में रहना चाहते हैं, तो आपको ‘वंदे मातरम’ गाना होगा, और अगर आप इसे नहीं जानते हैं, तो इसे सीखें। राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ है, लेकिन राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ किसी विवाद का विषय नहीं होना चाहिए।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज