एकनाथ शिंदे, उद्धव ठाकरे  सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

शिवसेना विधायक अपात्रता मामला: कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में शिंदे गुट को घेरा, व्हिप नियुक्ति पर उठाए सवाल

Supreme Court Hearing: शिवसेना विधायक अयोग्यता मामले में HC में सुनवाई के दौरान वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने शिंदे गुट पर सवाल उठाए और कहा कि विधायक दल को मूल राजनीतिक पार्टी नहीं माना जा सकता।

रूपम सिंह

Highlights

  • उद्धव गुट ने सुप्रीम कोर्ट में शिंदे गुट की भूमिका पर सवाल उठाए।

  • कपिल सिब्बल ने मूल शिवसेना की पहचान को अहम बताया।

  • 21 जून 2022 को दलबदल की संदर्भ तारीख बताया।

  • भरत गोगावले की व्हिप नियुक्ति और विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर आपत्ति जताई।

Shiv Sena MLA Disqualification Case: महाराष्ट्र में शिवसेना विधायकों की अपात्रता से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान उद्धव ठाकरे गुट ने एकनाथ शिंदे गुट की भूमिका पर सवाल उठाए।

उद्धव गुट की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दलील दी कि दलबदल के मामले में मूल राजनीतिक पार्टी की पहचान करना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष और चुनाव आयोग के फैसलों पर भी सवाल उठाए।

21 जून 2022 की तारीख क्यों अहम?

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष सिब्बल ने कहा कि 21 जून 2022 को दलबदल की प्रक्रिया शुरू होने की संदर्भ तारीख माना गया है। ऐसे में यह देखना जरूरी है कि उस समय असली शिवसेना का प्रतिनिधित्व कौन सा गुट कर रहा था।

उन्होंने दलील दी कि उस समय पार्टी की कमान और चुनाव चिह्न किसके पास था, इस आधार पर राजनीतिक पार्टी की पहचान तय की जानी चाहिए। केवल विधायकों की संख्या के आधार पर किसी गुट को मूल राजनीतिक पार्टी नहीं माना जा सकता।

विधायक दल और राजनीतिक पार्टी में अंतर

सिब्बल ने कहा कि संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत विधायक दल और राजनीतिक पार्टी को एक समान नहीं माना जा सकता। किसी विधायक का स्वतंत्र राजनीतिक अस्तित्व नहीं होता, बल्कि वह उस पार्टी से जुड़ा होता है जिसके टिकट पर निर्वाचित हुआ है।

उनके अनुसार, विधायकों की संख्या को ही पार्टी की पहचान का आधार बनाना दलबदल कानून के उद्देश्य के विपरीत हो सकता है।

शिंदे गुट के व्हिप पर सवाल

उद्धव गुट के वकील ने भरत गोगावले को व्हिप नियुक्त किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब 2022 में बगावत के समय शिंदे की अलग पार्टी अस्तित्व में नहीं थी, तो गोगावले को व्हिप कैसे नियुक्त किया जा सकता था।

सिब्बल ने यह भी पूछा कि अलग पार्टी के अस्तित्व में आने से पहले शिंदे गुट राज्यपाल को अपने लेटरहेड पर पत्र कैसे भेज सकता था।

विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को चुनौती

उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट में विधानसभा अध्यक्ष के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें शिंदे गुट के विधायकों को अयोग्य ठहराने से इनकार किया गया था। सुनवाई के दौरान सिब्बल की दलीलों का मुख्य जोर मूल राजनीतिक पार्टी की पहचान और दलबदल कानून की व्याख्या पर रहा।

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान

प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा

26 नवंबर विशेष: 77 साल का हो गया भारतीय संविधान, कहां और किस हालत में है संविधान की एतिहासिक मूल प्रति

15 दिसंबर से पहले बुलाया जा सकता है संसद का सत्र, PM मोदी ने मंत्रियों को किया अलर्ट

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा