विनोद घोसालकर (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

शिवसेना नेता घोसालकर का आरोप, BJP-RSS ने शिवसेना खत्म करने की साजिश रची

Shivsena नेता विनोद घोसालकर ने आरोप लगाया कि बालासाहेब ठाकरे के बाद भाजपा और आरएसएस ने शिवसेना को खत्म करने की साजिश रची थी। उनके इस बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में नया विवाद शुरू हो गया है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: शिवसेना के संपर्क प्रमुख विनोद घोसालकर ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के निधन के बाद भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने शिवसेना को खत्म करने की साजिश रची थी।

घोसालकर ने एक कार्यक्रम में कहा कि शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के निधन के बाद दिल्ली में भाजपा और आरएसएस (संघ) की एक बैठक हुई थी।

इसमें यह साजिश रची गई थी कि हिंदुत्व में और साझेदारी न हो। बैठक में चर्चा के दौरान कहा गया था कि उद्धव ठाकरे जुझारू नेता नहीं हैं, इसलिए शिवसेना को खत्म कर दें। बतौर घोसालकर संघ के लोगों से ही उन्हें उपरोक्त जानकारी मिली है।

शिंदे को नहीं देनी थी ज्यादा आजादी

स्थानीय निकाय चुनावों से ठीक पहले किए गए घोसालकर के इस खुलासे से एक नया राजनीतिक विवाद छिड़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। घोसालकर ने कहा कि दिल्ली में शिवसेना को खत्म करने की साजिश रची गई थी। उन्होंने अचानक युति तोड़ ली थी। इसलिए बीजेपी के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं था। विष का परीक्षण क्यों किया जाए?

ऐसा कहते हुए उद्धव ठाकरे ने भाजपा के साथ न जाने का निर्णय लिया था। उद्धव ठाकरे ने अकेले ही 53 विधायकों को जिता लिया। 2017 में मुंबई महानगरपालिका में 100 से ज्यादा नगरसेवक आए, इसलिए भाजपा को हमसे समझौता करना पड़ा।

शिवसेना में बगावत के मुद्दे पर घोसालकर ने कहा कि शिवसेना एक परिवार है लेकिन उस समय पार्टी में अंदरूनी कलह साफ दिख रही थी। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे को बहुत ज्यादा आजादी देने की जरूरत नहीं थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि शिंदे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के आदेश पर ताकत दी गई थी। उन्होंने महायुति सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्रियों की बातों में कोई एकरूपता नहीं है। फडणवीस खुद कई मामलों में क्लीन चिट दे रहे हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा