'जैसे भोजपुरी गायकों ने बिहार में...वैसे ही ये ‘बहादुर’ MNS को निपटाएंगे', हिंदी मराठी विवाद पर बवाल 
मुंबई

'जैसे भोजपुरी गायकों ने बिहार में...वैसे ही ये ‘बहादुर’ MNS को निपटाएंगे', हिंदी मराठी विवाद पर बवाल

Mumbai Politics: मुंबई से सटे ठाणे में मनसे कार्यकर्ताओं की गुंडगर्दी पर एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने राज ठाकरे को बड़ी चेतावनी दे दी है।

अर्पित शुक्ला

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में राज ठाकरे की अगुवाई वाली मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) की गुंडागर्दी को लेकर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। संजय निरुपम का कहना है कि बिहार विधानसभा चुनावों में भोजपुरी गायकों ने जैसा हाल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का किया था, वैसे ही ये ‘बहादुर’ मानुस मनसे की ताबूत में आख़िरी कील ठोककर ही मानेंगे।

एकनाथ शिंदे की पार्टी के इस नेता का गुस्सा उस घटना के बाद भड़का है जिसमें मनसे के कार्यकर्ताओं ने शैलेंद्र यादव पर जबरन मराठी भाषा बोलने का दबाव बनाया। शैलेंद्र के मना करने पर बहस शुरू हो गई। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने राज ठाकरे पर टिप्पणी कर दी। इसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने अपशब्द कहने पर उससे जबरन माफी मंगवाई।

फिर उठा हिंदी बनाम मराठी विवाद

ठाणे में हुई इस घटना ने महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों के बीच एक बार फिर हिंदी बनाम मराठी की बहस को गरमा दिया है। ठाणे में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं का एक वीडियो सामने आया जिसमें पार्टी प्रमुख राज ठाकरे और अन्य नेताओं के लिए कथित तौर पर अपशब्द कहने पर एक ऑटो चालक को उठक–बैठक करवाई गई और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया।

बाद में मनसे के उप-मंडल प्रमुख की शिकायत पर चितलसार पुलिस थाने में आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। यह झगड़ा उस समय सामने आया है जब मुंबई में कांग्रेस उत्तर भारतीयों के प्रति इसी तरह की घटनाओं पर खुलकर समर्थन देने में संकोच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मनसे कार्यकर्ता शैलेंद्र यादव पर जबरन मराठी बोलने का दबाव डालते दिखाई देते हैं, जिसे शैलेंद्र साफ मना कर देता है। दोनों के बीच बहस बढ़ जाती है और इसी दौरान एक अन्य ऑटो चालक राकेश यादव भी वहां पहुँचते हैं। इस दौरान ऑटो चालक द्वारा मनसे प्रमुख राज ठाकरे को लेकर टिप्पणी कर दी जाती है। अगले दिन मनसे कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शैलेंद्र को पकड़ लेते हैं और उससे जबरन माफी मंगवाते हुए कान पकड़कर उठक–बैठक लगवाते हैं। मनसे इस मामले में थाने में केस दर्ज करवाती है। पुलिस ने शैलेंद्र को गिरफ्तार किया है, जबकि राजेश की तलाश जारी है।

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल

जाट समुदाय का अपमान अखिलेश को पड़ेगा भारी? मायावती ने SP के रवैये पर किया प्रहार, यूपी में बढ़ा सियासी टकराव