सीनेट चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाता ठाकरे परिवार (सोर्स: एक्स@ShivSenaUBT_) 
मुंबई

मुबंई यूनिवर्सिटी सीनेट चुनाव तो बस ट्रेलर, विधानसभा में दिखेगी पूरी पिक्चर, आदित्य ठाकरे ने कसा तंज

मुंबई यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव के जीत के बाद मातोश्री में बहुत बड़े जश्न का आयोजन किया गया, जिसमें वरुण सरदेसाई जैसे युवा सेना के नेता पार्टी समर्थकों के साथ थिरकते नजर आए। आदित्य ठाकरे भी कुछ देर के लिए इसमें शामिल हुए और उन्होंने अपने भाई तेजस और मां रश्मि ठाकरे के चेहरों पर गुलाल लगाया, जो जीत के जश्न में शामिल थे। 

आकाश मसने

मुंबई: मुंबई यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। इस चुनाव में 10 सीटों पर कुल 28 उम्मीदवार खड़े हुए थे। इसमें युवा सेना और एबीवीपी ने सभी दस सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। तो वहीं छात्रभारती ने 4 जबकि राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने एक उम्मीदवार खड़ा किया था। मुंबई यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव में आरक्षित वर्ग की 5 सीटों सहित सभी 10 सीटों पर युवा सेना ने धमाकेदार जीत दर्ज की। वहीं बीजेपी से संबंधित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) सहित अन्य सभी संगठनों का सूपड़ा साफ हो गया।

इस जीत के बाद मातोश्री में बहुत बड़े जश्न का आयोजन किया गया, जिसमें वरुण सरदेसाई जैसे युवा सेना के नेता पार्टी समर्थकों के साथ थिरकते नजर आए। आदित्य ठाकरे भी कुछ देर के लिए इसमें शामिल हुए और उन्होंने अपने भाई तेजस और मां रश्मि ठाकरे के चेहरों पर गुलाल लगाया, जो जीत के जश्न में शामिल थे। शनिवार को जश्न के दौरान शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव में सभी सीट पर युवा सेना की जीत तो बस शुरुआत है और इस तरह की जीत आगामी विधानसभा चुनाव में भी दोहराई जाएगी।

मुंबई के बाहर भी इसका असर

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के आवास ‘मातोश्री' के बाहर जश्न मनाते पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव के लिए मतदान केवल मुंबई में ही नहीं हुआ, बल्कि ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले में भी मतदान हुआ और यह जीत उनकी पार्टी के प्रभाव को दर्शाती है।

आदित्य ने कहा कि “हमने दिखा दिया है कि जीत क्या होती है। यह शुरुआत है। हमें विधानसभा में भी ऐसी ही जीत दर्ज करनी है।” युवा सेना के प्रमुख एवं वर्ली से विधायक ने कहा कि यह जीत स्नातकों द्वारा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रति जताए गए विश्वास को दर्शाती है।

छात्रों के लिए हेल्पलाइन स्थापित होगी

आदित्य ठाकरे इस दौरान घोषणा की कि छात्रों और स्नातकों के लिए एक हेल्पलाइन स्थापित की जाएगी। सीनेट मुंबई विश्वविद्यालय का सर्वोच्च निर्वाचित निर्णय लेने वाला निकाय और निगरानी संस्था है जिसमें शिक्षकों, प्राचार्यों और कॉलेज प्रबंधन के साथ-साथ पंजीकृत स्नातकों के प्रतिनिधि शामिल हैं। इसे विश्वविद्यालय का बजट पारित करने का अधिकार है।

नवंबर में होने वाले संभावित राज्य विधानसभा चुनाव से पहले आए ये परिणाम आश्चर्यजनक नहीं हैं, क्योंकि शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल परब ने जुलाई में हुए महाराष्ट्र विधान परिषद (एमएलसी) के चुनाव में मुंबई स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना शी जिनपिंग; ब्रिक्स नेताओं के साथ की अहम बैठक

Nandigram Bypoll 2026: क्या नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ेंगी ममता? TMC के नाम और सिंबल पर छिड़ी जंग

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की फाइल में नया खुलासा, 9/11 से पहले लादेन के टारगेट पर था भारत

BRICS Summit 2026: फैमिली फोटो के बाद PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, रोजगार से लेकर आपदा प्रबंधन पर की बात