मुंबई

विधान परिषद में शक्ति विधेयक एकमत से मंजूर, महिलाओं की सुरक्षा होगी पुख्ता

लतिकेश शर्मा

मुंबई: महिलाओं की सुरक्षा (Women Security) के लिए शक्ति आपराधिक कानून (महाराष्ट्र संशोधन) विधेयक (Shakti Bill) को शुक्रवार को विधान परिषद में भी एकमत से मंजूर कर लिया गया। इससे पहले गुरुवार को विधानसभा में इस बिल को एकमत से मंजूर किया गया था। इस विधेयक में महिलाओं के खिलाफ अपराध (Crime) पर मौत की सजा समेत कड़ी सजा के प्रावधान हैं।  

गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल (Minister Dilip Walse Patil) ने इस विधेयक को विधान परिषद में पेश करते हुए कहा कि इससे राज्य में महिलाओं को नई शक्ति मिलेगी और उनकी सुरक्षा पुख्ता होगी। नेता विपक्ष प्रवीण दरेकर (Praveen Darekar) ने इस विधेयक का स्वागत किया, लेकिन साथ में उन्होंने इस कानून को प्रभावी ढ़ंग से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले बच्चों के शोषण को रोकने के लिए पोस्को कानून लाया गया है।दरेकर ने कहा कि कोई कानून कितना ही अच्छा क्यों न हो , उसकी सफलता उसे सही ढ़ंग से लागू करने पर टिकी होती है । 

कानून का दुरुपयोग न हो इसके लिए भी प्रावधान 

इसके जवाब में गृहमंत्री पाटिल ने कहा कि इस कानून का दुरुपयोग न हो इसके लिए भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि फर्जी मामले दर्ज करने पर 1 वर्ष से 3 वर्ष तक की सजा और एक लाख  रुपए के जुर्माने का प्रावधान है। 

राज्य की महिलाओं की सुरक्षा मजबूत होगी

विधान परिषद सदस्य भाई जगताप और मनीषा कायंदे ने भी इस विधेयक के लिए गृहमंत्री को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि इससे राज्य की महिलाओं की सुरक्षा मजबूत होगी। विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोहे ने भी इस विधेयक के लिए गृहमंत्री को बधाई दी। बाद में सभी सदस्यों ने मेज थपथपा कर इस बिल को एकमत से मंजूर किया। अब यह बिल राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा । जिसके बाद यह राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए जाएगा। राष्ट्रपति की मुहर के बाद इस कानून को राज्य में लागू किया जाएगा।  

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक