एसबीआई मैग्नम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड लॉन्च (pic credit; social media) 
मुंबई

SBI का नया मैग्नम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड लॉन्च, रिटायर्ड और लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए अवसर

Mumbai News: एसबीआई म्यूचुअल फंड ने नया मैग्नम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड लॉन्च किया है, जिसमें इक्विटी और डेट में निवेश और सीमित शॉर्ट एक्सपोजर की सुविधा है।

सोनाली चावरे

SBI Magnum Hybrid Long-Short Fund: भारत के सबसे बड़े फंड हाउस, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अपनी नई निवेश रणनीति के तहत ‘मैग्नम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड’ लॉन्च किया है। यह स्कीम स्टेट बैंक समूह के फंड हाउस की एक इंटरकैटेगरी निवेश रणनीति पर आधारित है और मुख्य रूप से इक्विटी और डेट सिक्योरिटीज में निवेश करेगी।

एसबीआई म्यूचुअल फंड की यह नई पेशकश डेरिवेटिव्स के माध्यम से सीमित शॉर्ट एक्सपोजर की सुविधा भी देती है। इसका उद्देश्य रिटायर्ड और लॉन्ग टर्म निवेशकों को संतुलित रूप से लाभ देना है। न्यू फंड ऑफर 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक खुला रहेगा।

फंड में डेली सब्सक्रिप्शन की सुविधा उपलब्ध है जबकि रिडेम्पशन सप्ताह में दो बार की जा सकती है। न्यूनतम निवेश राशि 10 लाख रुपये रखी गई है। यह स्कीम उन निवेशकों के लिए उपयुक्त मानी जा रही है जो कम अस्थिरता के साथ बेहतर रिटर्न की तलाश में हैं।

एसबीआई म्यूचुअल फंड के उप प्रबंध निदेशक पी. सिंह ने बताया कि इस फंड का उद्देश्य निवेशकों को सुरक्षित और दीर्घकालिक लाभ देना है। उन्होंने कहा कि रिटायर्ड और लॉन्ग टर्म निवेशक इस स्कीम के लिए लक्षित समूह होंगे।

इसके अलावा, स्कीम में निवेशकों को कर छूट का लाभ भी मिलेगा। कर लाभ की सीमा 1.25 लाख रुपये तक रखी गई है। फंड के माध्यम से निवेशक इक्विटी और डेट में संतुलित निवेश के साथ अपने पोर्टफोलियो का बेहतर प्रबंधन कर सकते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्कीम निवेशकों को जोखिम और लाभ के बीच संतुलन बनाने में मदद करती है। इसके जरिए उन्हें बेहतर रिटर्न के अवसर मिलते हैं और बाजार की अस्थिरता के समय भी सुरक्षा का विकल्प मिलता है। इस नए फंड के लॉन्च से निवेशकों के लिए एक आकर्षक अवसर खुला है, जो अपनी लंबी अवधि की वित्तीय योजना को मजबूत करना चाहते हैं।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना