-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Good Returns In Sbi Mutual Fund Schemes
SBI म्युचुअल फंड के निवेशक मालामाल, 24% से लेकर 80% तक का बढ़िया रिटर्न
- Written By: विष्णु भारद्वाज

मुंबई: पंरपरागत निवेश माध्यमों की तुलना में काफी अच्छा रिटर्न (Return) मिलने के कारण भारतीय निवेशकों (Investors) में म्युचुअल फंड (Mutual Funds) तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। यही वजह है कि भारतीय म्युचुअल फंडों का कुल प्रबंधन कोष (AUM) हर माह बढ़ता जा रहा है और अब यह 38 लाख करोड़ रुपए की नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। देश में कुल 45 म्युचुअल फंड हाउस कार्यरत हैं, जिनमें एसबीआई म्युचुअल फंड (SBI Mutual Fund) 6.27 लाख करोड़ रुपए के प्रबंधन कोष के साथ सबसे बड़ा फंड हाउस है। एसबीआई म्युचुअल से देश में सबसे अधिक 1.40 करोड़ से अधिक निवेशक जुड़े हुए हैं। इतने सारे निवेशकों का विश्वास यूं ही नहीं है। इसका सबसे बड़ा कारण है एसबीआई की स्कीमों में निवेशकों को उनकी बचत पर लगातार बेहतरीन रिटर्न प्राप्त होना और वेल्थ क्रिएशन होना है।
साथ ही इसके प्रमोटर भारतीय स्टेट बैंक (State Bank Of India) का भरोसा भी निवेशकों का विश्वास बढ़ाता है। इसी कारण अगस्त 2021 में आए इसकी नई स्कीम ‘एसबीआई बैलेंस्ड एडवांटेज फंड’ (SBI Balanced Advantage Fund) में देश भर से 14,600 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड निवेश आया और 4 माह में ही इसका एयूएम बढ़कर 23,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
गूंगी गुड़िया पर सुप्रिया सुले की पहली प्रतिक्रिया, ननद ने भाभी पर की गई कांग्रेस की टिप्पणी पर क्या कहा?
सुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन में तटकरे कर रहे बेहतरीन काम, प्रशांत किशोर की मुलाकात पर दत्तात्रेय भरणे की सफाई
सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाने की कोशिश! उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, लोकतंत्र के लिए जनता से की अपील
सिद्धिविनायक मंदिर के कथित दान घोटाले पर बड़ा एक्शन; सीएम फडणवीस ने दिए पिछले 5 वर्षों के ऑडिट के आदेश
दोगुना हुआ मार्केट शेयर
विगत 5-6 वर्षों में एसबीआई म्युचुअल फंड ने तेज प्रगति की है, पहले यह म्युचुअल फंड इंडस्ट्री में छठे स्थान पर था, लेकिन सबको पछाड़ते हुए अब नंबर वन हो गया है। इस दौरान इसका मार्केट शेयर दोगुना होकर सबसे अधिक यानी 16.4% तक पहुंच गया है। एसबीआई म्युचुअल के पास अनुभवी फंड मैनेजरों की कुशल टीम है, जो अपनी सफल रणनीति के जरिए बाजार में निवेश अवसरों का लाभ उठाते हुए अपने निवेशकों को शानदार प्रतिफल प्रदान कर रहे हैं।

5 वर्षों में 15 से 26% तक कमाई
एसबीआई म्युचुअल फंड की सबसे ज्यादा फायदा देने वाली 10 इक्विटी स्कीमों की बात करें तो इनमें निवेशकों को पिछले एक साल में 24% से लेकर 80% तक का बढ़िया रिटर्न प्राप्त हुआ है। सबसे अधिक 80% का रिटर्न इसकी नई स्कीम एसबीआई मैग्नम चिल्ड्रन्स बेनिफिट फंड (SBI Magnum Children’s Benefit Fund) ने दिया है। 31 दिसंबर 2021 तक के आंकड़ों के मुताबिक, विगत दो वर्षों में एसबीआई की टॉप 10 स्कीमों ने 19% से लेकर 42% तक का प्रतिफल दिया है। लॉन्ग टर्म (Long Term) में भी अच्छा रिटर्न मिल रहा है। विगत 5 वर्षों में इन 10 स्कीमों में निवेशकों को 15% से लेकर 26% तक की कमाई हुई है। यानी निवेशक मालामाल हो रहे हैं।
Good returns in sbi mutual fund schemes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ITBP Medical Officer Recruitment 2026: डॉक्टरों के लिए 282 पदों पर भर्ती, 8 सितंबर 2026 तक आवेदन करें
Aug 09, 2026 | 09:54 PMजीत के लिए चाहिए थे 23 रन…गंभीर ने सिराज को भेजा बल्लेबाजी के लिए, फिर हुई छक्कों की बरसात- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 09:37 PMUP Anganwadi Vacancy 2026: इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के 102 पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाएं करें आवेदन
Aug 09, 2026 | 09:36 PMरूस से भारत तक दौड़ेगी ट्रेन! 5 देशों से होकर गुजरेगा नया रेल मार्ग, जानें हिंद महासागर तक पहुंच का महाप्लान
Aug 09, 2026 | 09:35 PMभारत-अमेरिका नौसेनाओं का EOD अभ्यास 10 अगस्त से कोच्चि में, समुद्री सुरक्षा पर होगा फोकस
Aug 09, 2026 | 09:34 PMअच्छे कामों के प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती… मोहन भागवत बोले समाज परिवर्तन भाषणों से नहीं कृति से संभव हैं
Aug 09, 2026 | 09:31 PMफूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Aug 09, 2026 | 09:19 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














