Sanjay Raut On Longest Prime Minister Record: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने वाले पीएम बनने वाले हैं। PM मोदी 10 जून को पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी इसका जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। इस शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत जमकर हमला बोला है।
संजय राउत ने पीएम मोदी पर तीखा हमला करते हुए पूछा कि उनके लंबे कार्यकाल से देश को कोई फायदा हुआ है क्या? पंडित नेहरू से एक दिन ज्यादा प्रधानमंत्री बनने से क्या हो जाएगा? जवाहरलाल नेहरू ने देश के लिए जो काम किए, तभी देश आज यहां है। आपने क्या किया है? राउत ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि आप 12 साल में एक भी सवाल नहीं ले सके। नेहरू ने इस देश के लिए जो त्याग किया, अपनी संपत्ति तक दान कर दी। उन्होंने सब कुछ किया। आप बस यह कहते रहिए कि मैं 12 साल प्रधानमंत्री रहूंगा, 13 साल रहूंगा, 14 साल रहूंगा। उम्र तो सबकी बढ़ती है। इस धरती की उम्र बढ़ती है, देश की बढ़ती है। मोदी की भी बढ़ेगी। मोदी ने यह भी कहा था कि जब मैं 75 साल का हो जाऊंगा तो पदों का त्याग करूंगा। उन्होंने किया क्या?
शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने यह दावा किया है कि नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी के साथ न्याय नहीं किया। जिस तरह से इस देश में नेहरू ने लोकतंत्र को बनाया और खड़ा किया, उसे ताकत दी। मोदी ने पूरे लोकतंत्र को और सभी संस्थाओं को खत्म कर दिया।
यह भी पढ़ें:- सोलापुर MLC चुनाव में नया ट्विस्ट! शिवसेना सांसद ज्योति वाघमारे से मिले शरद पवार गुट के MP धैर्यशील पाटिल
संजय राउत ने कहा कि नेहरू और मोदी की तुलना कभी नहीं हो सकती। मोदी को लोग भूल जाएंगे, नेहरू जी को कभी नहीं भूल सकते। पूरा विश्व नेहरू को कभी नहीं भूलेगा, न ही महात्मा गांधी को और न ही इंदिरा गांधी को भूल सकते हैं।
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शासन करने वाले नेता बन गए हैं। वे 10 जून 2026 को लगातार 4,399 दिन का कार्यकाल पूरा कर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।