संजय राउत (फाइल फोटो) 
मुंबई

हम युद्ध की स्थिति में...संजय राउत ने बताया बॉर्डर और अन्य राज्यों में अंतर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Sanjay Raut on Operation Sindoor: पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना के बीच तनाव का माहौल भड़का हुआ है। इस हमले में भारत की सफलता का जश्न मना रहे भारतीयों पर संजय राउत ने तंज कसा है।

प्रिया जैस

मुंबई: देश में इस समय तनाव का माहौल है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे माहौल बनते नजर आ रहे है। पहलगाम हमले के बाद भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हमले बढ़ गए है। 7 मई के बाद से लगातार दोनों देशों में मुठभेड़ जारी है। सीमा पर चल रही इस गोलीबारी में भारत के कुछ जवान भी शहीद हो गए है।

भारतीय सेना पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम करने में कामयाब साबित हो रही है। भारतीय सेना की सफलता पर पूरा देश जीत की खुशी मना रहा है। हालांकि, देश के सीमावर्ती इलाके जो पाकिस्तान से लगे हुए है, उनके दिल में खौफ बना हुआ है। भारत और पाकिस्तान की सीमा से लगे इलाकों में भारतीयों में हमले और युद्ध का डर बना हुआ है। इस पर शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

संजय राउत का बयान

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, "सच तो यह है कि जब हम यहां जीत का जश्न मना रहे हैं, तो हमें सीमावर्ती राज्यों में रहने वाले लोगों के लिए भी प्रार्थना करनी चाहिए, कल्पना करें कि वे किस दौर से गुजर रहे होंगे।"

सीमा पर जारी गोलीबारी पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा, "बेशक पाकिस्तान गोलीबारी करेगा, आखिरकार, हम युद्ध की स्थिति में हैं। युद्ध कभी एकतरफा नहीं होता। हमारे सैनिक बहादुरी से लड़ रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं, हवाई हमले तीव्रता से जारी हैं। ये सब युद्ध का हिस्सा हैं। लेकिन हम प्रार्थना करते हैं कि हमारे लोगों और हमारे सैनिकों को कम से कम नुकसान हो"

संजय राउत ने शेयर की तस्वीर

इससे पहले संजय राउत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में दो कार्टून फोटो दिखाई दे रहे है। एक फोटो में एक परिवार और बच्चे डरे सहमे से नजर आ रहे है। उनके पीछे पीछे आसमान में मिसाइले, टैंकर और युद्ध जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। तो वहीं दूसरी ओर एक परिवार दिखाई दे रहा है, जो भारतीय सेना की उपलब्धि का हाथों में विक्टरी का बोर्ड लेकर जश्न मनाता नजर आ रहा है। संजय राउत की इस पोस्ट ने ये सोचने पर मजबूर कर दिया है, देश भारतीय सेना की सफलता को तो देख ही रहा है, लेकिन वहां मौजूद आम लोगों की तकलीफ और खौफ को भी नहीं भूलना चाहिए।

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज