संजय राउत व पीएम मोदी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

संजय राउत ने मोदी का जताया आभार, PM ने की स्वस्थ्य होने की कामना तो शिवसेना नेता ने दिया ऐसा जवाब

Sanjay Raut Reply On PM Modi's Tweets: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की, जिस पर राउत ने आभार जताया।

आकाश मसने

PM Modi Well Wishes Sanjay Raut Health: उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी के प्रमुख नेता संजय राउत (63) ने हाल ही में घोषणा की है कि उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो गई हैं और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने यह ऐलान किया है कि वह अगले साल तक अच्छी सेहत पा लेंगे।

राउत ने लोगों से मिले प्यार और भरोसे का जिक्र करते हुए एक पत्र में कहा कि उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, उन्हें फिलहाल बाहर न निकलने और सार्वजनिक स्थानों पर न जाने की सलाह दी गई है।

पीएम मोदी ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

संजय राउत के इस ऐलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने लिखा कि आपके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं, संजय राउत जी।

संजय राउत ने दिया रिप्लाई

पीएम मोदी की इस शुभकामना पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया देते हुए आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पीएम मोदी के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि मेरा परिवार आपका आभारी है।

इन नेताओं ने भी की कामना

संजय राउत के जल्द स्वस्थ होने के लिए शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के रोहित पवार समेत सभी दलों के नेताओं ने कामना की।

दो बार हो चुकी है एंजियोप्लास्टी

राउत ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए सार्वजनिक जीवन से दो महीने के अवकाश की घोषणा की है। राउत के करीबी सूत्रों ने बताया है कि चिकित्सकों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। इसका कारण यह है कि राउत की 2019 और 2020 में दो बार एंजियोप्लास्टी हो चुकी है।

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य राउत महाराष्ट्र में एक प्रमुख विपक्षी नेता माने जाते हैं। वह बीजेपी और एनडीए सरकार की नीतियों के निडर आलोचक रहे हैं। राउत के इस अवकाश के कारण, वह 1 नवंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की अपनी योजना को भी रद्द कर सकते हैं।

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन