संजय राउत व नारायण राणे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

बेटों को संभालो, सत्ता आती-जाती रहती है...संजय राउत ने नारायण राणे को दी वार्निंग

Maharashtra Politics: शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत ने नितेश राणे के पिता नारायण राणे को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अपने बेटों को संभालें, सत्ता तो आती-जाती रहती है।

आकाश मसने

Sanjay Raut Warned Narayan Rane: पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तथा उनकी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत के खिलाफ महाराष्ट्र की महायुति सरकार में मंत्री नितेश राणे अक्सर तीखे हमले करते रहते हैं। शिवसेना (यूबीटी) के नेता नितेश के बयानों को नजरअंदाज करते हैं। लेकिन नितेश राणे का पूर्व मंत्री रामदास कदम के बयान का समर्थन करना उद्धव की पार्टी को रास नहीं आया है।

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद व प्रवक्ता संजय राउत ने सीधे नितेश राणे के पिता व बीजेपी सांसद नारायण राणे को चेतावनी देते हुए कह दिया है कि वह अपने बेटों को संभालें, सत्ता तो आती जाती रहती है।

कदम ने बालासाहेब के निधन को लेकर उठाए सवाल

गोरेगांव-पूर्व स्थित नेस्को में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के दशहरा सम्मेलन में पूर्व मंत्री रामदास कदम ने दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के निधन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाए थे। रामदास कदम ने सवाल उठाते हुए कहा था कि निधन के बाद बालासाहेब का पार्थिव शरीर उद्धव ने दो दिनों तक घर में रखा था। इस दौरान उनके मृत शरीर से उंगलियों के निशान लिए जाने का सनसनीखेज दावा भी कदम ने किया था।

नितेश राणे ने किया कदम का समर्थन

वहीं महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और नारायण राणे के बेटे नितेश राणे ने कदम के आरोपों का समर्थन करते हुए कहा था कि स्विट्जरलैंड से कोई आनेवाला था। इसलिए शव को रखा गया था। इस पर अब उद्धव की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने नितेश के सांसद पिता एवं बीजेपी नेता नारायण राणे को चेतावनी दी है।

लोग नहीं बख्शेंगे: संजय राउत

उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान रामदास कदम के आरोपों और मंत्री नितेश राणे द्वारा उन्हें दिए गए समर्थन के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह रामदास कदम पर प्रतिक्रिया देने के लिए पर्याप्त महान नहीं हैं।

'नमकहराम' कहते हुए राउत ने आगे कहा कि कदम ने 'मातोश्री' पर खूब नमक खाया, पद, प्रतिष्ठा, धन कमाया और अब वे अपने वास्तविक चेहरा दिखा रहे हैं। उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। मोदी, शाह, फडणवीस को जनता माफ नहीं करेगी। बालासाहेब के बारे में अपमानजनक बयान देने वालों को लोग माफ नहीं करेंगे। राउत ने कहा कि सत्ता आती, जाती रहती है। लोग इन्हें सड़कों पर पीटेंगे।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा