संजय राउत और अमित शाह (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

अमित शाह को जेल जाने से बालासाहेब ने बचाया, संजय राउत ने याद दिलाया एहसान, बोले- इतिहास माफ नहीं करेगा

शिवसेना के दो गुटों में विभाजन होने के बाद से ही ये प्रश्न सभी के मन में रहा है कि कौन-सी शिवसेना असली है। इस मुद्दे पर अक्सर बहस छिड़ती है। लेकिन अमित शाह के हाल ही के बयान ने यूबीटी को झकझोर कर रख दिया है।

प्रिया जैस

मुंबई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर आज हंगामा खड़ा हो गया है। अमित शाह ने अपने मुंबई दौरे के दौरान शिंदे की शिवसेना को असली शिवसेना करार दिया था। इस बयान पर शिवसेना यूबीटी ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। अमित शाह के इस बयान के बाद शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने उन पर हमला बोलते हुए कहा कि आप होते कौन है, शिंदे गुट को असली शिवसेना का सर्टिफिकेट देने वाला है।

संजय राउत ने अमित शाह के बयान पर तंज कसते हुए कहा, "शिंदे गुट को असली शिवसेना कहना या अमित शाह का इस बात को सर्टिफिकेट देना जिसे कोई नहीं पुछता ये अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी वो रामदास अठावले की है ऐसा कहने जैसा है। महाराष्ट्र की जनता ने यह साफ कर दिया है। ये अमित शाह जैसे लोग है, जो चुनाव आयोग पर दबाव डालकर ऐसे निर्णय लेते है।"

अमित शाह पर बरसे संजय राउत

मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, "एकनाथ शिंदे अमित शाह के दबाव और धनबल के कारण शिवसेना नेता बने हैं, यह एक अस्थायी दौर है।"

ये है अमित शाह का दबाव - राउत

संजय राउत ने चुनाव आयोग पर अमित शाह के दबाव के बारे में बात करते हुए कहा, "अगर अमित शाह नहीं होते और चुनाव आयोग स्वतंत्र होता और संविधान की ताकत दिखाता और इसके हिसाब से निर्णय लेता तो ये शिवसेना शिंदे की नहीं हो सकती। ये अमित शाह का दबाव, प्रेशर और पैसों की ताकत है। इसलिए एकनाश शिंदे आज शिवसेना के मालिक बन गए है। ये टेमपररी फेज है। जब दिल्ली वाले हटेंगे तो ये सब महाराष्ट्र से हट जाएंगे।" ’21 जून को ही हमने किया था मैराथन योगा’, एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज, याद दिलाया विद्रोह

बालासाहेब ने शाह को जेल जाने से बचाया - राउत

अमित शाह के शिंदे गुट को असली शिवसेना वाले बयान पर संजय राउत ने कहा, "कल अमित शाह ने फिर से कहा कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना है। आप कौन को सर्टिफिकेट देने वाले, बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना किसकी है, ये बताने वाले आप कौन होते है? बालासाहेब ठाकरे ने अमित शाह को जेल जाने से बचाया और वे उन्हीं की पार्टी तोड़ रहे है। अमित शाह को इतिहास माफ नहीं करेगा।"

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम