संजय राउत का अमित शाह पर हमला (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मुंबई

संजय राऊत का अमित शाह पर बड़ा हमला, बोले- पीएम बनने की महत्वाकांक्षा में क्षेत्रीय दलों को तोड़ा जा रहा

Sanjay Raut Alleges Amit Shah: शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राऊत ने अमित शाह पर क्षेत्रीय दलों और सांसदों को तोड़ने का आरोप लगाया। वहीं संजय शिरसाट ने राऊत के बयान को खारिज करते हुए पलटवार किया।

अपूर्वा नायक

Sanjay Raut Alleges Amit Shah News: उद्धव गुट के नेता संजय राऊत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर एक बड़ा और विवादित बयान दिया है। राऊत ने आरोप लगाया है कि अमित शाह देश के प्रधानमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखते हैं और इसके लिए वे क्षेत्रीय दलों तथा सांसदों को तोड़ने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में चल रही सांसदों की तोड़फोड़ इसी बड़े राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है। उन्होंने दावा किया कि इस पूरी में। रणनीति उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शामिल हैं। राउत ने कहा कि भविष्य में अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी राजनीतिक बगावत कर सकते हैं।

संजय राउत ने बोला अमित शाह पर हमला

देश में मौजूदा हालात राजनीतिक अस्थिरता के नहीं, बल्कि शाह की नीतियों से उत्पन्न अराजकता के संकेत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के लिए सांसदों और क्षेत्रीय दलों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। संजय राऊत ने यह भी कहा कि अमित शाह व्यापारिक मानसिकता रखते हैं और उनका उद्देश्य राजनीतिक व्यवस्था को प्रभावित करना है।

सहकारिता क्षेत्र को भी राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग किया जा रहा है। वहीं शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रवक्ता और विधायक संजय शिरसाट ने शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राऊत पर बेहद तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राऊत को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है।

राजनीतिक बयानबाजी से बढ़ा सियासी तापमान

राऊत और शिंदे गुट के बीच बयानबाजी का यह नया दौर महाराष्ट्र की राजनीति में बढ़ते राजनीतिक तनाव को दर्शाता है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर अन्य राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ सकती हैं, जिससे राज्य की राजनीति और अधिक गर्माने की संभावना है।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान