संजय निरुपम (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

सत्ता की मलाई के लिए फिर बेवफाई, शिवसेना नेता संजय निरुपम ने पूछा, कब तक बैसाखियों के सहारे चलेगी कांग्रेस?

Sanjay Nirupam Statement: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस की अवसरवादी राजनीति पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि सत्ता के लिए कांग्रेस ने DMK का साथ छोड़कर विजय की पार्टी का हाथ थामा है।

गोरक्ष पोफली

Sanjay Nirupam Slams Congress: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने तमिलनाडु की राजनीति में आए हालिया भूचाल और कांग्रेस के रुख पर तीखा हमला बोला है। निरुपम ने कांग्रेस पर अवसरवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने सत्ता के लालच में अपने पुराने सहयोगियों को किनारे करने में देर नहीं लगाई।

DMK से किनारा और TVK का साथ

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता का सुख भोगने के लिए एक झटके में DMK के साथ अपना बरसों पुराना गठबंधन खत्म कर दिया। उन्होंने तमिलनाडु की राजनीति में सुपरस्टार विजय और उनकी पार्टी TVK (तमिलगा वेत्री कड़गम) के प्रवेश को एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा। निरुपम के अनुसार, इस नए राजनीतिक समीकरण में कांग्रेस और DMK दोनों को नुकसान हुआ है, लेकिन कांग्रेस ने अपनी डूबती नैया बचाने के लिए TVK का दामन थाम लिया है।

बैसाखियों पर टिकी है कांग्रेस

कांग्रेस की संगठनात्मक कमजोरी पर प्रहार करते हुए निरुपम ने कहा, आज कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसी हो गई है कि वह अपने दम पर सरकार बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। तमिलनाडु में अपने पांच विधायकों के साथ कांग्रेस केवल सत्ता की मलाई चखने के लिए अपनी पुरानी बैसाखियां छोड अब TVK की ट्रेन में सवार हो गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कब तक देश की सबसे पुरानी पार्टी क्षेत्रीय दलों की बैसाखियों के सहारे अपनी राजनीति चमकाती रहेगी?

सत्ता के लिए वैचारिक समझौता

निरुपम ने इसे बेवफाई का नाम देते हुए कहा कि कांग्रेस केवल वहीं जाती है जहाँ उसे सत्ता की मलाई दिखने की उम्मीद होती है। DMK जैसी विश्वसनीय सहयोगी को छोड़कर एक नए खिलाड़ी के साथ जाना कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है।

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग