संजय निरुपम (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

ममता बनर्जी का किला ढहने को तैयार! संजय निरुपम बोले बंगाल की महिलाओं ने BJP को चुना, उद्धव ठाकरे पर भी कसा तंज

Sanjay Nirupam on Uddhav Thackeray: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने बंगाल चुनावों में BJP की जीत का दावा किया। उन्होंने MLC चुनाव में उद्धव ठाकरे की स्थिति और मीरा रोड आतंकी साजिश पर भी बड़े बयान दिए।

गोरक्ष पोफली

Sanjay Nirupam Shiv Sena: शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर की राजनीति पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला है। पश्चिम बंगाल के दूसरे चरण के मतदान के बीच उन्होंने दावा किया कि बंगाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर होने जा रहा है और ममता बनर्जी का महिला वोट बैंक अब दरक चुका है।

महिलाएं अब ममता के साथ नहीं

बंगाल चुनावों के पहले चरण में हुए भारी मतदान (Bumper Voting) का विश्लेषण करते हुए निरुपम ने कहा, पहले चरण का मतदान स्पष्ट रूप से सत्ता विरोधी (Anti-incumbency) लहर को दर्शाता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बंगाल की महिलाएं, जो पारंपरिक रूप से ममता बनर्जी को वोट देती थीं, इस बार बड़ी संख्या में भाजपा के पक्ष में गई हैं। निरुपम ने इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और विपक्ष द्वारा 'महिला आरक्षण विधेयक' में अड़ंगा डालने को दिया। उन्होंने भविष्यवाणी की कि टीएमसी का हश्र भी दिल्ली में आप जैसा ही होने वाला है और भाजपा वहां पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष

महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) चुनावों के संदर्भ में संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे की वर्तमान स्थिति पर सहानुभूति जताते हुए उन पर तंज कसा। उन्होंने कहा, मुझे उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी की वर्तमान हालत पर दया आती है। आज उनकी पार्टी में अकेले दम पर एमएलसी चुनाव लड़ने की क्षमता भी नहीं बची है। उन्हें अपने गठबंधन के साथियों के सामने सीटों के लिए 'भीख' मांगनी पड़ रही है। निरुपम के अनुसार, यह शिवसेना (UBT) के राजनीतिक पतन का संकेत है।

महाराष्ट्र जिहादियों के निशाने पर

मुंबई के मीरा रोड में संदिग्ध लोन वुल्फ आतंकी हमले की कोशिश पर सुरक्षा चिंता जताते हुए निरुपम ने कहा कि भारत में एक विशाल जिहादी नेटवर्क सक्रिय है, जिसका वर्तमान फोकस महाराष्ट्र पर है। उन्होंने कहा, मुझे अपनी पुलिस पर पूरा भरोसा है कि वे इस नेटवर्क को ध्वस्त करेंगे। भारत में हिंदुओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाना हमारी प्राथमिकता है और इन ताकतों को कुचलना अनिवार्य है।

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती